कासगंज: 'बेटे ने डिप्रेशन में लगा ली फांसी', अल्ताफ के पिता बोले- पुलिस ने जबरन दिलाया बयान

अल्ताफ के पिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि उनके बेटे ने डिप्रेसन में आकर फांसी लगा ली थी, उन्हें पुलिस से कोई शिकायत नहीं है. इस पर चांद मियां ने कहा कि पुलिसिया दवाब में मुझसे बयान लिया गया और अगूंठा लगवाया गया है.

Advertisement
अल्ताफ (फाइल फोटो) अल्ताफ (फाइल फोटो)

अभिषेक मिश्रा / आर्येंद्र सिंह

  • लखनऊ/कासगंज,
  • 11 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:21 PM IST
  • अल्ताफ की मौत पर बवाल जारी
  • पिता ने फिर लगाया पुलिस पर आरोप

कासगंज में पुलिस की हिरासत में 22 साल के अल्ताफ की मौत पर सियासत में उबाल आ गया है. इस बीच अल्ताफ के पिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि उनके बेटे ने डिप्रेसन में आकर फांसी लगा ली थी, उन्हें पुलिस से कोई शिकायत नहीं है. इस वीडियो के सामने आने के बाद पिता चांद मियां ने कहा कि पुलिसिया दवाब में मुझसे बयान लिया गया और अगूंठा लगवाया गया है.

Advertisement

दरअसल, अल्ताफ की मौत के बाद उसके पिता चांद मियां का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, 'मेरे बेटे ने डिप्रेसन में आकर फांसी लगा ली, उसको पुलिस वाले सीएससी इलाज कराने के लिए ले गए थे, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी, मुझे पुलिसवालों से कोई शिकायत नहीं है, न मैं और न मेरा परिवार कोई कार्यवाही करना चाहता है.'

इस बयान के सामने आने के थोड़ी देर बाद ही अल्ताफ के पिता चांद मियां ने कहा कि मैं अनपढ़ हूं, मुझसे दवाब में अंगूठा लगवाया गया और बयान बुलवाया गया है. अल्ताफ के पिता और बुआ ने कहा कि मेरे बेटा खुदकुशी नहीं कर सकता, हत्या की गई है, अभी तक पुलिस भागी हुई लड़की और उसके परिजनो को नहीं पकड़ पाई है.
 

क्या है पूरा मामला

Advertisement

उत्तर प्रदेश के कासगंज में थाने के भीतर 2 फीट के नल से फांसी की पुलिसिया थ्योरी पर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है. हवालात में शख्स की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर सवाल उठाया है.

दरअसल, कासगंज में सदर कोतवाली के हवालात में शौचालय में लगी नल की टोंटी से एक युवक के फांसी लगाने का दावा किया जा रहा है. इस युवक का नाम अल्ताफ है और उसे पुलिस ने लड़की भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया था. हवालात में उसकी संदिग्ध मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि टोंटी से लटककर, या कसकर, या बंधकर उसने जान दे दी है.

बताया जा रहा है कि अल्ताफ को किसी लड़की से मोहब्बत थी. मगर लड़की किसी और के साथ गायब हो गई, पुलिस को शक हुआ कि लड़की के गायब होने में अल्ताफ का हाथ है. पुलिस ने छानबीन शुरु की और इस चांद मियां ने अपनी औलाद को अपने हाथों से पुलिस को सौंप दिया, ये सोचकर कि बेटा बेगुनाह है, छूट ही जाएगा.

पहले भी पुलिस पर लगाया था आरोप

चांद मियां ने कहा कि मैं चौकी तक आया मुझे फटकार कर भगा दिया गया. शुरुआत में चांद मियां ने आरोप लगाया कि पुलिस वालों ने उसे लगाई फांसी. वहीं पुलिस का दावा है कि अल्ताफ ने अपनी जैकेट की डोरी से हवालात की वॉशरूम में जान दे दी. इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया.

Advertisement

अल्ताफ की मौत के बाद सियासी बवाल शुरू हो गया. इसके बाद अल्ताफ के पिता चांद मियां का एक और बयान आया, जिसमें वह कह रहे हैं कि मेरे बेटे ने डिप्रेसन में आकर फांसी लगा ली, उसको पुलिस वाले सीएससी इलाज कराने के लिए ले गए थे, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी, मुझे पुलिसवालों से कोई शिकायत नहीं है. उनका लिखित बयान भी सामने आया, जिसमें दावा किया गया कि चांद मियां ने अपना अंगूठा लगाया है.

इस लिखित बयान के सामने आने के थोड़ी देर बाद ही अल्ताफ के पिता चांद मियां ने कहा कि मैं अनपढ़ हूं, मुझसे दवाब में अंगूठा लगवाया गया और बयान बोलवाया गया है.

कानून मंत्री बोले- जांच की जा रही है
 
इस घटना पर उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का सामने आया है, लेकिन जांच की जा रही है, इस मामले में कोई भी बख्शा नहीं जाएगा, सरकार आगरा हो या कासगंज ऐसी घटनाओं को लेकर बेहद गंभीर है, जांच के आदेश दिए गए हैं, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह ये

कासगंज कस्टोडियल डेथ मामले में अल्ताफ की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसमें उसकी मौत की वजह फांसी को बताया गया है. यह बात पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के पेज पर दाईं ओर नीचे साफ तौर पर देखी जा सकती है. इस पूरे मामले को लेकर हर तरफ से पुलिस घिरती नजर आ रही है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »