UP: थाने से आते ही युवक की मौत, परिजन बोले- पुलिस ने काफी पिटाई की

कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पुलिस पर एक युवक को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगा. युवक को पुलिस एक चोरी के सिलसिले में एक दिन पहले पकड़कर ले गई थी.

Advertisement
कल्लू की मौत, परिजनों ने दिखाए चोट के निशान कल्लू की मौत, परिजनों ने दिखाए चोट के निशान

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 16 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 4:02 PM IST
  • चोरी के केस में पकड़कर ले गई थी पुलिस
  • परिजनों ने पुलिस पर लगाया पिटाई का आरोप

गोरखपुर में कानपुर के व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या और कासगंज में थाने के अंदर युवक की संदिग्ध मौत के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश पुलिस फिर विवादों में है. ताजा मामला कानपुर में ही सामने आया है, जहां पुलिस पर एक युवक को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगा. युवक को पुलिस एक चोरी के सिलसिले में एक दिन पहले पकड़कर ले गई थी.

Advertisement

जब हालत बिगड़ गई तो पुलिस ने परिजनों से कहा कि इसे हॉस्पिटल लेकर जाओ, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई. मृतक के पूरे शरीर में पिटाई के निशान बने है. पूरा मामला कानपुर के कल्याणपुर इलाके के चालीस मड़ैया का है. जहां के रहने वाले कल्लू को कल्याणपुर पुलिस 14 तारीख को एक चोरी में पूछताछ के लिए ले गई थी.

कल्लू की बहन मानसी का आरोप है कि कल्लू को कल रात पुलिस यह कहकर छोड़ गई थी कि इसकी तबियत ख़राब है,  इसके बाद हम लोग उसे हॉस्पिटल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई. बहन मानसी का आरोप है कि मृतक कल्लू के पूरे शरीर पर पिटाई के निशान बने है.

आज सुबह परिजनों ने कल्लू की मौत पर हंगामा शुरू कर दिया. समाजवादी पार्टी के साथ अन्य दलों के नेता भी मौके पर आ गए. सपा का आरोप है पुलिस ने कल्लू की हत्या की है, दोषियों पर कार्यवाही करके परिवार को मुआवजा दिया जाए.

Advertisement

मृतक कल्लू के सबसे छोटे भाई कृष्णा ने आरोप लगाया कि कल्याणपुर पुलिस काफी दिनों से हम लोगों को टॉर्चर कर रही थी, पहले बड़े भाई को ले गई, उसको छोड़ा तो कल्लू को ले गई जहां उसको पीटकर मार डाला.

वहीं कानपुर पुलिस अभी से मामले में पर्दा डालने में लग गई है. ये आरोप मृतक की बहन मानसी लगा रही है, जबकि एडीसीपी सफाई दे रहे हैं, 'परिजनों की तहरीर पर मुकदमा लिखा जाएगा और दोषियों पर कार्यवाही होगी लेकिन अभी परिजन पुलिस का नाम नहीं ले रहे है वह जो भी कहेंगे वैसी एफआईआर होगी.'

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »