पुलिस रिमांड में गैंगस्टर काला जेठड़ी ने उठा दिया कई राज से पर्दा

आरोपी के खिलाफ हरियाणा सहित राजस्थान, पंजाब व दिल्ली में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, स्नेचिंग व अवैध हथियार सहित करीब 35 मुकदमे दर्ज हैं.

Advertisement
अपने गुर्गों के माध्यम जेठड़ी देता था वारदात को अंजाम अपने गुर्गों के माध्यम जेठड़ी देता था वारदात को अंजाम

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 15 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST
  • अपने गुर्गों के माध्यम से देता था वारदात को अंजाम
  • झपटमारी से शुरू कर बना मोस्ट वांटेड

क्राइम ब्रांच द्वारा ट्रांजिट रिमांड पर लिए गए कुख्यात आरोपी काला जठेड़ी ने कई राज से पर्दा उठाया है. क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपी को 8 सितंबर को अदालत में पेश कर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था जिसमें आरोपी ने पूर्व में की गई कई वारदातों का खुलासा कर दिया है.

आरोपी के खिलाफ हरियाणा सहित राजस्थान, पंजाब व दिल्ली में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, स्नेचिंग व अवैध हथियार सहित करीब 35 मुकदमे दर्ज हैं. आपको बता दें कि 1 फरवरी 2020 को गुरुग्राम पुलिस द्वारा मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश संदीप उर्फ काला जठेड़ी को फरीदाबाद कोर्ट से गुरुग्राम ले जाया जा रहा था. रास्ते में गुरुग्राम फरीदाबाद रोड पर  हनुमान मंदिर के पास आरोपी संदीप के साथियों ने मिलकर कैदी वैन पर फायरिंग करते हुए जेठड़ी को छुड़ा लिया था. वहीं उस घटना में एक पुलिसकर्मी को गोली भी लगी थी. उपरोक्त मामला आरोपियों के खिलाफ थाना धौज में दर्ज किया गया था. इसके अलावा आरोपी को पीओ घोषित करके उसके खिलाफ पीओ के तीन अन्य मुकदमे दर्ज किए गए थे.

Advertisement

उपरोक्त मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने संदीप उर्फ काला जेठडी को पुलिस से छुड़ाने में शामिल आरोपी कपिल उर्फ निन्नी, नरेश उर्फ सेठी, धन सिंह, जोगिंदर, आशु, राजेश, प्रदीप, विकास, अंशुल, अरुण, मनजीत, ओम प्रकाश, कप्तान को गिरफ्तार कर लिया है.

अपने गुर्गों के माध्यम से देता था वारदात को अंजाम

पुलिस हिरासत से भागने के बाद आरोपी ने विभिन्न स्थानों पर कई वारदातों को अपने गुर्गों के माध्यम से अंजाम दिलवाया था. इसके अलावा आरोपी ने कई लोगों को मारने की कोशिश भी की जिसमें दिल्ली के छावला व नरेला में दो व्यक्तियों के घर पर गोलीबारी की गई. पंजाब के कोटकपूरा में मनप्रीत की हत्या करने की कोशिश की गई जिसमें मुठभेड़ के दौरान आरोपी का साथी पलवल का रहने वाला कृष्ण भी मारा गया था. 

झपटमारी से शुरू कर बना मोस्ट वांटेड

Advertisement

भारत से बाहर दुबई और मलेशिया में बैठकर गैंग ऑपरेट करने वाला जठेड़ी 12वीं पास है. उसने पहले केबल ऑपरेटर का काम शुरू किया लेकिन जल्द ही जुर्म की दुनिया की तरफ मुड़ गया. साल 2004 में जठेड़ी के खिलाफ झपटमारी का केस दर्ज हुआ था. फिर कुछ साल बाद ही हरियाणा के सांपला और फिर गोहाना में हुई हत्याओं में उसका नाम आ गया.

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी 7 लाख का इनामी बदमाश है. लंबे समय से जुर्म की दुनिया में सक्रिय काला जठेड़ी का नाम दिल्ली में हुई पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के बाद अचानक से सुर्खियों में आया था.

हरियाणा के सोनीपत जिले के जठेड़ी गांव के निवासी काला ने पिछले करीब 15-16 साल के दौरान आपराधिक दुनिया में तेजी से कदम बढ़ाया. हत्या, अपहरण, लूट, फिरौती, जमीन पर कब्जे जैसे कामों में लिप्त काला जठेड़ी के गैंग में सैकड़ों की संख्या में शूटर शामिल हैं. हरियाणा पुलिस ने उस पर घोषित इनाम की राशि को बढ़ाकर 7 लाख कर दिया था. पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेज दिया गया है. गुड़गांव पुलिस की प्रिजन वैन पर हमला करके काला जठेड़ी को छुड़ाने वाले सभी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.
 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »