लातेहार में नक्सलियों का हमला, कोल्यारी परिसर में 5 वाहनों को लगाई आग

नक्सलियों के गिरोह ने शुक्रवार की शाम तेतरियाखाड कोल्यारी इलाके में हमला कर दिया. यह इलाका बालूमाथ थाना क्षेत्र में आता है. नक्सलियों ने कोल्यारी परिसर में खड़े 5 वाहनों को अपना निशाना बनाया और उनमें आग लगा दी.

Advertisement
रात तक पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी होती रही रात तक पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी होती रही

संजीव कुमार गिरी

  • लातेहार,
  • 18 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:46 PM IST
  • लातेहार में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
  • नक्सलियों की गोली लगने से 2 ट्रक चालक घायल

झारखंड के लातेहार जिले में नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया है. वहां नक्सलियों ने कोल्यारी परिसर में खड़े 5 वाहनों में आग लगा दी. इस दौरान पुलिस बल वहां पहुंच गया और मुठभेड़ शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में दो ट्रक चालक गोली लगने से घायल हो गए. उन दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. 

Advertisement

नक्सलियों के गिरोह ने शुक्रवार की शाम तेतरियाखाड कोल्यारी इलाके में हमला कर दिया. यह इलाका बालूमाथ थाना क्षेत्र में आता है. नक्सलियों ने कोल्यारी परिसर में खड़े 5 वाहनों को अपना निशाना बनाया और उनमें आग लगा दी. जिसके बाद इस हमले के बारे में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. 

देखें: आजतक LIVE TV

सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी. दोनों तरफ से होने वाली गोलीबारी में नक्सलियों ने कोल्यारी के 2 ट्रक चालकों को गोली मार दी. पुलिस ने उन्हें बालूमाथ हॉस्पिटल में पहुंचाया. 

जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन दोनों को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं घटना की सूचना के बाद लातेहार के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रशांत और पुलिस अधीक्षक (अभियान) विपुल पाण्डेय भी मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गए हैं. खबर लिखे जाने तक भी वहां रुक-रुक कर गोलियां चल रह रही हैं.  

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »