धनबादः छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में दो टीचर निलंबित, पुलिस ने दर्ज की FIR

पीड़ित छात्रा की मां ने सिदरी थाना प्रभारी को दिए गए शिकायत पत्र में स्कूल के दो शिक्षकों शोभा राम मांझी और सत्येंद्र तिवारी पर गलत नीयत से उनकी नाबालिग बेटी का हाथ पकड़ने और दबाने का आरोप लगाया.

Advertisement

सत्यजीत कुमार / सिथुन मोदक

  • धनबाद,
  • 24 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:22 AM IST
  • 2 शिक्षकों ने छात्रा का हाथ पकड़कर की छेड़छाड़
  • छात्रा की मां ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
  • स्कूल प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप

झारखंड के धनबाद में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां एक नाबालिग छात्रा पर बुरी नजर रखने के आरोप में दो शिक्षकों को स्कूल से निलंबित कर दिया गया. साथ ही पुलिस ने भी दोनों आरोपी शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. स्कूल प्रशासन पर इस मामले को दबाने की कोशिश करने के आरोप भी लग रहे हैं. 

Advertisement

मामला धनबाद के सिंदरी का है. जहां एक स्कूल के दो शिक्षकों पर सातवीं कक्षा की एक छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया था. इसके बाद छात्रा की मां ने छेड़खानी के मामले सिंदरी थाने में लिखित शिकायत दी. साथ ही प्राचार्य और उप-प्राचार्य पर मामले को दबाने का आरोप लगाया. 

पीड़ित छात्रा की मां ने सिदरी थाना प्रभारी को दिए गए शिकायत पत्र में स्कूल के दो शिक्षकों शोभा राम मांझी और सत्येंद्र तिवारी पर गलत नियत से उनकी नाबालिग बेटी का हाथ पकड़ने और दबाने का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने प्राचार्य और उप प्राचार्य पर इस मामले को दबाने के लिए धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया.

इसे भी पढ़ें--- 13 साल पहले का वो आतंकी हमला.. जिस पर मनीष तिवारी की किताब ने मचा दिया बवाल 

Advertisement

सिदरी थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने कहा कि इस मामले में आईपीसी की धारा 354, पॉक्सो एक्ट-10, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई कर रही है. एफआईआर के बाद स्कूल ने भी दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »