हैदराबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने तकिए से दबाकर किया 14 महीने की बेटी का कत्ल, हैरान कर देगी वजह

हैदराबाद के रिसाला बाजार इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां रमजान के कपड़ों को लेकर हुए विवाद के बाद मां ने अपनी 14 महीने की बेटी को तकिए से दबाकर मार डाला. अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. पढ़ें एक बेरहम मां की पूरी कहानी.

Advertisement
पुलिस ने कातिल मां को गिरफ्तार कर लिया है (फोटो-ITG) पुलिस ने कातिल मां को गिरफ्तार कर लिया है (फोटो-ITG)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:45 PM IST

हैदराबाद से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक मां पर अपनी ही मासूम बच्ची की हत्या का आरोप लगा है. यह घटना शहर के रिसाला बाजार इलाके की बताई जा रही है, जो गोलकोंडा पुलिस थाना क्षेत्र में आता है. बताया जा रहा है कि घर में रमजान के त्योहार को लेकर कपड़े खरीदने की बात पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी. यह मामूली बहस धीरे-धीरे गंभीर विवाद में बदल गई. इसी विवाद के बाद जो हुआ उसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया.

Advertisement

गुस्से में उठाया खौफनाक कदम
रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला की पहचान गौसिया बेगम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पति से झगड़े के बाद वह बेहद गुस्से में थी. इसी दौरान उसने ऐसा कदम उठा लिया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. आरोप है कि गुस्से में आकर उसने अपनी ही 14 महीने की मासूम बेटी को तकिए से दबा दिया. मासूम बच्ची कुछ ही देर में दम घुटने की वजह से बेहोश हो गई. जब तक परिवार के लोगों को इस बात का एहसास हुआ, तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

परिवार और मोहल्ले में मातम
बताया जा रहा है कि बच्ची को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल फैल गया. पड़ोसी और स्थानीय लोग भी इस घटना से हैरान हैं. किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक मां अपने ही बच्चे के साथ ऐसा कर सकती है. यह मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया है और लोग इस दर्दनाक घटना से हैरान परेशान हैं.

Advertisement

गोलकोंडा पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही गोलकोंडा पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल की जा रही है. पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि विवाद के पीछे असल वजह क्या थी और घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था. फिलहाल इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

घरेलू विवाद बना कत्ल की वजह
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जानकारी में यह सामने आया है कि रमजान के लिए कपड़े खरीदने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. इसी झगड़े के बाद गुस्से में आकर महिला ने कथित तौर पर यह खौफनाक कदम उठाया. हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी. फिलहाल इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि गुस्से का एक पल किस तरह पूरे परिवार की जिंदगी तबाह कर सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »