हिसार: हिंसक हुए नाबालिग कैदी, अफसरों पर हमला कर 17 फरार, 8 हत्या के आरोपी

पुलिस का कहना है कि फरार ज्यादातर नाबालिग कैदी रोहतक, झज्जर, और हिसार के रहने वाले हैं. इनका पता लगाने के लिए हरियाणा पुलिस ने टीम गठित कर दी है.

Advertisement
सुधार गृह के बाहर पुलिस की टीम (फोटो-एएनआई) सुधार गृह के बाहर पुलिस की टीम (फोटो-एएनआई)

aajtak.in

  • हिसार ,
  • 13 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 7:28 AM IST
  • बाल सुधार गृह से नाबालिग कैदी फरार
  • जेल अधिकारियों पर किया हमला
  • 17 फरार बाल कदियों की तलाश जारी

हरियाणा के हिसार में मौजूद एक बाल सुधार गृह में बाल कैदी हिंसा पर उतारू हो गए. यहां पर बाल कैदियों ने सुधार गृह के सुरक्षा गार्डों और अधिकारियों पर हमला कर दिया और फरार हो गए. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कुल 17 बाल कैदी यहां से फरार हुए हैं, इनमें से 8 नाबालिग कैदी हत्या के आरोपी हैं. 

रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग कैदियों ने सुधार गृह के प्रवेश द्वार पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर दिया और फरार हो गए. पुलिस के मुताबिक ये घटना सोमवार शाम की है. जो अन्य नाबालिग कैदी फरार हुए हैं उनपर चोरी, और डकैती के आरोप हैं. 

Advertisement

पुलिस का कहना है कि फरार ज्यादातर नाबालिग कैदी रोहतक, झज्जर, और हिसार के रहने वाले हैं. इनका पता लगाने के लिए हरियाणा पुलिस ने टीम गठित कर दी है. 

बता दें कि 2017 में भी इसी बाल सुधार गृह से 6 बाल कैदी परार हो गए थे. 

पुलिस ने कहा कि सोमवार शाम को करीब 6 बजे जब नाबालिग कैदियों को खाना दिया जा रहा था. उसी वक्त इन सभी ने मिलकर जेल स्टाफ पर हमला कर दिया.  इसमें 3 कर्मचारी घायल हो गए. पुलिस का कहना है कि इस सुधार गृह में 97 बंदी हैं. पुलिस अब आस-पास के इलाकों में बड़ी सरगर्मी से इनकी तलाश कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »