सागर के परिवार की मांग- सुशील कुमार के सारे पदक भी वापस लिए जाएं

सागर के मामा आनंद कुमार का कहना है कि सुशील कुमार अब डॉन बनना चाहता था और इसीलिए वह गैंगस्टर के साथ रहता है. डॉन बनने की चाहत में ही उसके साथ यह हादसा हुआ है. सागर के परिजनों का आरोप है कि इस वारदात में काला जठेड़ी गैंग का हाथ नहीं है.

Advertisement
रेसलर सुशील कुमार को रेलवे ने निलंबित कर दिया है रेसलर सुशील कुमार को रेलवे ने निलंबित कर दिया है

पवन राठी

  • सोनीपत,
  • 25 मई 2021,
  • अपडेटेड 11:18 PM IST
  • परिजन बोले- घटना में काला जठेड़ी गैंग का हाथ नहीं
  • जठेड़ी का भांजा है घटना में घायल सोनू महाल
  • सुशील कुमार से सभी पदक वापस लिए जाने की मांग

सागर हत्याकांड में रेलवे ने रेसलर सुशील कुमार को नौकरी से निलंबित कर दिया. सुशील के निलंबन पर सागर के परिजनों का कहना है कि रेलवे ने यह अच्छा कार्य किया है. अब सागर के परिजनों की मांग है कि सुशील कुमार को मिले सभी पदक वापस लिए जाएं. 

सागर के मामा आनंद कुमार का कहना है कि सुशील कुमार अब डॉन बनना चाहता था और इसीलिए वह गैंगस्टर के साथ रहता है. डॉन बनने की चाहत में ही उसके साथ यह हादसा हुआ है. सागर के परिजनों का आरोप है कि इस वारदात में काला जठेड़ी गैंग का हाथ नहीं है. उनका कहना है कि अगर वो गैंग वहां होता तो सोनू महाल के साथ ये वारदात नहीं होती.
 
आनंद कुमार ने बताया कि सुशील कुमार से सभी पदक वापस लिए जाने चाहिए. वे पदक एक हत्यारे के हाथ में हैं, जो पदकों के लायक नहीं हैं. पद और पदक उसे दिए जाएं जो उनके लायक है. सुशील कुमार के कई गैंगस्टरों के साथ संबंध हैं. सागर के साथ मारपीट की वीडियो भी सामने आई थी. जिसके आधार पर ही पुलिस कारवाई कर रही है. 

Advertisement

Must Read: सागर हत्याकांड ही नहीं, पहले भी विवादों में रहे हैं रेसलर सुशील कुमार 

सागर के परिजनों के मुताबिक सुशील अब डॉन बनने की तैयारी में था. परिजनों का कहना है कि पहले का नहीं पता लेकिन जिस दिन उनके बेटे के साथ हादसा हुआ, उस दिन काली जठेड़ी गैंग उसमें शामिल नहीं था. अगर काला जठेड़ी गैंग होता तो सोनू महाल के साथ ऐसी वारदात नहीं होती. वो इस घटना में घायल हो गया था. बता दें कि सोनू महाल गैंगस्टर काला जठेड़ी का भांजा है.

इस पूरे मामले पर सोनीपत पुलिस का कहना है कि काला जठेड़ी पर 7 लाख का इनाम रखा गया है. 5 लाख का इनाम फरीदाबाद पुलिस ने रखा है और 2 लाख का इनाम गुरुग्राम एसटीएफ ने रखा है. जठेड़ी के खिलाफ 13 हत्या, 4 हत्या के प्रयास, करीब 20 लूट और डकैती के मामले दर्ज हैं. 2 फरवरी 2020 को जठेड़ी पर फरारी का मामला दर्ज हुआ था. जठेड़ी के पीछे फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत की पुलिस और एसटीएफ लगी हुई है.

Advertisement

डीएसपी रोहित ने बताया कि ऐसी सूचना है कि जठेड़ी देश के बाहर बैठकर अपना गैंग चला रहा है. उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. वहीं सागर के परिवार की और अभी तक सुरक्षा की मांग नहीं की गई है. अगर ऐसी मांग की जाती है, तो वह भी पूरी की जाएगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »