गाजियाबाद: PNB के लॉकर में रखे 65 लाख के गहने चोरी, बैंक कर्मचारियों पर FIR

गाजियाबाद के पंजाब नेशनल बैंक की एक ब्रांच के लॉकर से 65 लाख से अधिक रुपये के गहने चोरी हो गए हैं. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पीएनबी बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Advertisement
PNB के लॉकर से एक करोड़ रुपये के गहने गायब PNB के लॉकर से एक करोड़ रुपये के गहने गायब

तनसीम हैदर / मयंक गौड़

  • गाजियाबाद,
  • 03 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST
  • 2019 के बाद से नहीं खुला था लॉकर
  • चाबी गायब होने के बाद लॉकर को तोड़ा गया

गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एक ब्रांच में हेराफेरी का अनोखा मामला सामने आया है. बैंक की एक लॉकर में रखी गई करीब 65 लाख रुपए की ज्वेलरी पर किसी ने हाथ साफ कर दिया लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. यहां तक की बैंक कर्मचारी भी इससे अंजान बने रहे. अब बैंक कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. 

Advertisement

दरअसल, अशोक नगर निवासी प्रियंका गुप्ता का खाता पिछले 20 वर्षों से सिहानी गेट थाने के नेहरू नगर इलाके में पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में खुला हुआ था. प्रियंका गुप्ता ने इसी बैंक के लॉकर में अपनी ज्वेलरी रखी थी, जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है.

प्रियंका ने 2019 में आखिरी बार लॉकर का उपयोग किया था, जिसके बाद जब उसने दिसम्बर 2021 में लॉकर खोलने के लिए बैंक में संपर्क किया तो उनका लॉकर नहीं खोला जा सका क्योंकि उसमें उनकी चाबी नहीं लग रही थी. इसके बाद बैंक कर्मचारियों और मैनेजर द्वारा उन्हें एक नंबर देकर यह कह कर भेज दिया गया कि शीघ्र ही आप को सूचित किया जाएगा. लगातार दो तीन बार संपर्क करने पर भी जब प्रियंका गुप्ता को जवाब नहीं मिला तो उन्होंने इस लॉकर को तुड़वाने का फैसला लिया गया, जिसके बाद बैंक कर्मचारियों की मौजूदगी में इस लॉकर को तोड़ा गया. जब लॉकर टूटा तो प्रियंका गुप्ता के होश उड़ गए. लॉकर में रखा हुआ उनका कीमती सामान गायब था. 

Advertisement

केवल पीले कपड़े में लिपटा हुआ कुछ सामान बचा हुआ थी. लॉकर में रखे गए करीब 65 लाख रुपये के गहने गायब हो चुके थे, जिसके बाद प्रियंका गुप्ता ने गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है. पुलिस का कहना है कि हमने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है. जाहिर है लोग अपने कीमती सामान के लिए अपने घर से भी ज्यादा बैंक के लॉकर को सुरक्षित मानते हैं. अब बैंक के लॉकर से भी यदि कीमती सामान गायब होने लगे तो लोगों का भरोसा बैंकों से उठना लाजमी है. बहरहाल पुलिस ने 2019 से इस शाखा में तैनात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »