यूपी: रेप का आरोप लगाने वाली महिला का बयान- 'गायत्री प्रजापति मेरे पिता समान'

गायत्री प्रसाद प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने कहा है कि गायत्री प्रजापति के साथ उसका रिश्ता पिता और बेटी का है. इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नार्को टेस्ट करवाएं.

Advertisement
गायत्री प्रसाद प्रजापति (फाइल फोटो) गायत्री प्रसाद प्रजापति (फाइल फोटो)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 13 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:38 AM IST
  • रेप का आरोप लगाने वाली महिला बयान से पलटी
  • गायत्री प्रजापति को बताया अपने पिता के समान
  • 14 दिन के लिए गायत्री प्रजापति को भेजा गया जेल

पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है. इस बीच गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला अपने बयान से पलट गई है और अब उसने गायत्री प्रजापति को अपने पिता के समान बताया है.

गायत्री प्रसाद प्रजापति रेप केस में अब एक नया ट्विस्ट देखने को मिला है. दरअसल, समाजवादी पार्टी सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाकर उन्हें जेल पहुंचाने वाली महिला ने गायत्री प्रसाद प्रजापति को अब अपने पिता के समान बताया है.

Advertisement

गायत्री प्रसाद प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने कहा है कि गायत्री प्रजापति के साथ उसका रिश्ता पिता और बेटी का है. इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नार्को टेस्ट करवाएं. वहीं इसको लेकर महिला की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है.

वीडियो जारी कर सीएम योगी से महिला ने अपील की है कि अधिवक्ता राम सिंह मुख्य आरोपी है, उसकी जांच की जाए. वही गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ एफआईआर लिखवा रहा है. उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चहिए. इसके विपरीत वह एफआईआर लिखवा रहा है.

करोड़ों की संपत्ति

बता दें कि गायत्री प्रजापति से करोड़ों की संपत्ति पाने के बाद महिला ने अपने कथित पति राम सिंह पर ब्लैकमेलिंग और रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया था. पुलिस के मुताबिक गायत्री प्रसाद प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को गायत्री की ओर से मकान और प्लॉट दिया गया था.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »