गाजियाबाद: घर से बुलाकर दूसरी क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, आरोपी रिश्तेदार फरार

गाजियाबाद से एक नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तालाश में जुटी है. बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले युवक पीड़िता परिवार के ही रिश्तेदार हैं.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

तनसीम हैदर

  • गाजियाबाद ,
  • 23 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST
  • मेडिकल करवाने के बाद गैंगरेप का मामला दर्ज
  • नाबालिग पीड़िता ने रो-रोकर परिजनों को बताया
  • दो रिश्तेदारों ने दिया गैंगरेप की घटना को अंजाम

गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में कक्षा दो में पढ़ने वाली मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बच्ची को बहाने से घर से बुलाया फिर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. पीड़ित बच्ची के परिजनों ने थाने में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया है. इस घटना को अंजाम देने वाले पीड़ित परिवार के ही रिश्तेदार हैं. घटना के बाद से दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.     

Advertisement

पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्ची मुरादनगर की एक कॉलोनी में रहती हैं. पीड़िता परिवार के घर के ही पड़ोस में रहने वाले उनके रिश्तेदार का परिवार एक शादी में गया हुआ था लेकिन घर पर दो युवक मौजूद थे उन्होंने बच्ची को बहला फुसलाकर अपने पास बुलाया और बारी-बारी से उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. रोती बिलखती मासूम बच्ची जब घर पहुंची है तो उसने पूरा मामला अपने माता-पिता को बताया. बच्ची के परिजन उसे तुरंत ही  मुरादनगर थाने लेकर गए. बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने गैंगरेप की धाराओं में केस दर्ज किया. फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. 

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

हाल ही में पुलिस के आंकड़ों में खुलासा हुआ था कि बलात्कार के ज्यादातर मामलों में पीड़िता का कोई न कोई जानकार शामिल होता है. एनसीआरबी ने भी अपने 2019 और 2020 के आंकड़ों के साफ किया था कि रेप के मामलों में 44% आरोपी परिवार से जुड़ा या कोई दोस्त होता है. 26% प्रतिशत मामलों में आरोपी पीड़िता के ही जानकार पाए गए हैं. जबकि दुष्कर्म के 12% आरोपी पीड़िता के पड़ोसी निकले. हैरानी की बात यह है कि रेप के केस में सिर्फ 2 प्रतिशत आरोपी ही ऐसे निकले, जिनकी पीड़िता से कोई जान पहचान नहीं थी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »