राजस्थान: 6 महीने से 6 पड़ोसी लड़के नाबालिग लड़की से कर रहे थे गैंगरेप

राजस्थान के जोधपुर से एक गैंगरेप का खौफनाक मामला सामने आया है. जहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस के ही रहने वाले छह लड़के पिछले छह महीनों से रेप कर रहे थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
पुलिस थाना राजीव गांधी नगर (फोटो आजतक) पुलिस थाना राजीव गांधी नगर (फोटो आजतक)

अशोक शर्मा

  • जोधपुर ,
  • 30 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 3:06 PM IST
  • छह महीने से डरा धमकाकर कर रहे थे गैंगरेप
  • आरोपियों में चार नाबालिग, दो बालिग लड़के हैं
  • डर के मारे लड़की ने घर जाने से किया इनकार

राजस्थान के जोधपुर से एक गैंगरेप का मामला सामने आया है. जहां पर शहर के राजीव गांधी नगर थाना इलाके में एक 15 साल की नाबालिग से पड़ोस में रहने वाले 6 युवकों ने बलात्कार किया. ये सभी लोग पिछले छह महीने से लड़की को डरा-धमकाकर दुष्कर्म कर रहे थे. इन में चार नाबालिग हैं. एक युवक ने शनिवार को लड़की के साथ एक बार फिर दुष्कर्म किया. इससे परेशान होकर लड़की राजीव गांधी पुलिस थाने पहुंची. जहां उसने अपने साथ हुई आपबीती थाना अधिकारी को बताई.

Advertisement

लड़की की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक राजीव गांधी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग की दोस्ती एक नाबालिग लड़के से हुई थी. उसके बाद लड़की की दोस्ती दूसरे लड़कों से हुई. जिसमें से 2 युवकों ने नाबालिग से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में ब्लैकमेल कर उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करते रहे. साथ ही यह बात घरवालों को ना कहने को लेकर भी दबाव बनाया. 

15 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप 

बताया जा रहा है कि शनिवार को पीड़िता भाई को ढूंढने के लिए निकली. रास्ते में एक युवक ने उसका भाई अपने घर में होने की बात कहकर उसे बुला लिया और दुष्कर्म किया. पीड़िता रोते हुए वहां से भाग निकली और सीधे राजीव गांधी पुलिस थाने पहुंची. जहां उसने थाना अधिकारी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. 

Advertisement

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 

इस मामले में एसीपी नीरज शर्मा ने बताया कि बाद में पीड़िता की मां भी थाने पहुंची और नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. दुष्कर्म करने वाले 2 युवकों की भी पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है और वह काफी डरी हुई है. घर जाने के लिए तैयार नहीं है. इसलिए नाबालिग को बालिका गृह भेजा गया है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »