यूपी: हाथरस में गैंगरेप पीड़िता की हालत गंभीर, चार आरोपी गिरफ्तार

हाथरस गैंगरेप मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि मुकदमा त्वरित अदालत में चलाया जाएगा.

Advertisement
गैंगरेप मामले के चारों आरोपी गिरफ्तार (फोटो आजतक) गैंगरेप मामले के चारों आरोपी गिरफ्तार (फोटो आजतक)

राजेश सिंघल

  • हाथरस ,
  • 27 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST
  • दलित लड़की के साथ गैंगरेप
  • गैंगरेप के बाद काटी थी जीभ
  • पुलिस ने चारों आरोपियों को किया अरेस्ट

यूपी के हाथरस जिले में 19 साल की लड़की के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना 14 सितंबर की है. पूर्व मुख्यमंत्री मायावाती ने इस घटना की निंदा की और जांच की मांग की.

थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव में जब लड़की अपनी मां के साथ पशुओं का चारा लेने खेतों पर गई थी. आरोप है कि गांव के ही चार युवकों ने उसके साथ खेत में गैंगरेप किया, उसके बाद उसे जान से मारने की  कोशिश की. इस समय लड़की अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने घटना की निंदा की और प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं.

Advertisement

बताय जा रहा है कि लड़की की गर्दन को बेदर्दी से मरोड़ा गया है जिसकी वजह से सर्वाइकल स्पाइन इंजरी हो गई है. इसमें मरीज के नीचे का हिस्सा काम नहीं करता है. सांस लेने में भी दिक्कत होती है. इस कारण ही उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर पर रखा गया है.

इस घटना के बाद से दलित समाज में गुस्सा है और सभी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. पुलिस ने एक- एक करके वारदात में शामिल सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इलाके के थानेदार को लाइनहाजिर भी कर दिया गया है. एएसपी प्रकाश कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि मुकदमा त्वरित अदालत में चलाया जाएगा. 

दलित लड़की के साथ गैंगरेप 

Advertisement

पीड़िता ने अपने बयान में मजिस्ट्रेट को बताया था कि चार युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया और विरोध करने पर उसका गला घोंटने की कोशिश की गई. जिसमें पीड़िता की जीभ कट गई. चारों आरोपियों की पहचान संदीप, रामू, लवकुश और रवि के रूप में की थी. 

गैंगरेप की जांच में जुटी हाथरस पुलिस (फोटो आजतक)

लड़की की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर 

अस्पताल में लड़की हालात नाजुक बनी हुई है. जेएन मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में वेंटिलेटर पर वह जिंदगी की जंग लड़ रही है. डॉक्टरों का कहना है कि पीड़िता के दोनों हाथ और दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »