MP: पेट्रोल पंप कर्मचारियों से बदमाशों ने की मारपीट, घटना का CCTV फुटेज आया सामने

धार पुलिस ने पेट्रोल पंप वर्कर्स के साथ मारपीट को लेकर एक शख्स को हिरासत में लिया है. और उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि दसई इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप में वर्कर्स के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है. जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Advertisement
मारपीट की पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड (फोटो- ANI) मारपीट की पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड (फोटो- ANI)

aajtak.in

  • धार,
  • 19 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST
  • धार में पेट्रोल पंप वर्कर्स के साथ मारपीट
  • घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
  • पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के धार जिले में चार लोगों ने एक पेट्रोल पंप में काम करने वाले लोगों की जमकर पिटाई कर डाली. शनिवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मारपीट के आरोप में चार में से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. इस मारपीट में पेट्रोल पंप वर्कर्स को मामूली चोटें आई हैं.

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह घटना दसई इलाके की है. इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग पेट्रोल पंप वर्कर्स के साथ मारपीट कर रहे हैं. वीडियो में पीड़ित उन लोगों के आगे गिड़गिड़ा रहे हैं. लेकिन फिर भी वे उनके साथ मारपीट करते रहे. 

Advertisement

अमजेरा थाना निरीक्षक कमल सिंह पंवार ने कहा कि प्रथम दृष्टया में इस घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश लग रही है. क्योंकि आरोपियों ने वहां से लूटपाट नहीं की. वे बस मारपीट करके निकल जाते हैं. उन्होंने कहा, ''हमने इस मामले में पेट्रोल पंप मालिक का बयान लेने के लिए उन्हें थाने बुला लिया है. फिलहाल उनसे पूछताछ के बाद ही मारपीट की असली वजह सामने आएगी.''

वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश भी पुलिस कर रही है. थाना निरीक्षक ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे.

उधर, ASI दुर्गा प्रसाद वैष्णव ने बताया, "हमें पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ मारपीट की सूचना मिली थी. एक व्यक्ति को हमने हिरासत में लिया गया है. फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »