राजस्थान: शादी की दावत में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर से एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें एक शख्स शादी के कार्यक्रम में डांसर के साथ डांस करते हुए अवैध हथियार से फायरिंग कर रहा है. वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने फायरिंग करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement
शादी की दावत में हर्ष फायरिंग आरोपी अरेस्ट शादी की दावत में हर्ष फायरिंग आरोपी अरेस्ट

सुरेश फौजदार

  • भरतपुर ,
  • 05 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 2:47 PM IST
  • शादी की दावत में हर्ष फायरिंग
  • हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

राजस्थान के भरतपुर से एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें एक शख्स शादी के कार्यक्रम में डांसर के साथ डांस करते हुए अवैध हथियार से फायरिंग कर रहा है. वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने फायरिंग करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि 28 नवंबर को एक गांव में शादी समारोह में दावत के बाद डांस कार्यक्रम में शख्स ने हर्ष फायरिंग की थी. 

Advertisement

यह मामला सीकरी थाना इलाके के गांव उड़की मोहम्मद के एक शादी समारोह के कार्यक्रम था. जहां पर शादी समारोह के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में महिला डांसर को बुलाया गया था. शादी में महिला डांसर के साथ डांस करते हुए गांव के जावेद नाम के युवक ने अवैध हथियार से फायरिंग की थी. मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया. 

महिला डांसर के साथ हर्ष फायरिंग 

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि डांस कार्यक्रम के दौरान एक युवक पिस्तौल से हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा है और उसके सामने एक महिला डांस कर रही है. मौके पर कई लोग मौजूद हैं जो इस घटना को देख रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं. शख्स लगातार फायरिंग कर रहा है और डांसर डांस कर रही है.   

Advertisement

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि शादी समारोह के दौरान डांस कार्यक्रम में फायरिंग की गई थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद एक टीम का गठन किया गया था. आरोपी को पहचाने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई. पुलिस ने उसके पास से वो अवैध हथियार भी बरामद कर लिया है, जिससे फायरिंग हुई थी. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »