भरतपुर: पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, 50 से ज्यादा गोवंश मुक्त कराए, एक आरोपी अरेस्ट

ये घटना राजस्थान के भरतपुर की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ गौ तस्कर एक ट्रक में गोवंश को भरकर कहीं ले जा रहे हैं. पुलिस ने उन गौ तस्करों का पीछा किया. इस दौरान गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग भी की. लेकिन आगे जाकर उनका ट्रक पेड़ से टकरा गया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

सुरेश कुमार

  • भरतपुर,
  • 13 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:09 AM IST
  • गोवंश को ट्रक में भरकर ले जा रहे थे गौ तस्कर
  • भरतपुर पुलिस ने एक गौ तस्कर को अरेस्ट किया
  • ट्रक से 50 से भी ज्यादा गोवंश मुक्त करवाए

राजस्थान के भरतपुर में एक बार फिर पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर 50 से ज्यादा गोवंश मुक्त करवाए. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ गौ तस्कर एक ट्रक में गोवंश को भरकर ले जा रहे हैं. जिस पर पुलिस ने उनका पीछा किया.

Advertisement

गौ तस्करों ने पुलिस को देखते ही उन पर फायरिंग शुरू कर दी. लेकिन पुलिस ने उनका पीछा नहीं छोड़ा. उसी दौरान गौ तस्करों का ट्रक पेड़ से जा टकराया. पुलिस ने तुरंत एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जबकि अन्य गौ तस्कर मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने बताया कि घटना मथुरा गेट थाना इलाके में जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे के पास की है. हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल गिरफ्तार किए एक गौ तस्कर से पूछताछ की जा रही है. वहीं ट्रक से 50 से भी ज्यादा गोवंश को मुक्त कर दिया गया है.

कुछ दिन पहले भी हुई थी मुठभेड़
बता दें, भरतपुर में कुछ दिन पहले भी पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान पुलिस ने गौ तस्करों से 25 गोवंश मुक्त करवाए थे. सभी को दो टाटा गाड़ियों में भरा गया था. जगह कम होने और दबने के कारण तीन गोवंश की मौत भी हो गई थी. वहीं अन्य गोवंश को गौशाला भेज दिया गया. 

Advertisement

गौ तस्करों ने की फायरिंग
भरतपुर के एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस को गोवंश से भरी दो गाड़ियां गोविंदगढ़ की तरफ से आने की सूचना मिली थी. जिसके बाद कस्बे के भगत सिंह चौराहे पर नाकाबंदी कर दी गई. इस दौरान दो टाटा गाड़ियां गोविंदगढ़ की तरफ से आती हुई दिखाई दीं. रुकने का इशारा करने पर गाड़ियों में सवार तस्कर पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे. पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और तस्करों के पीछे लग गई. खुद को घिरा देख तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर भाग निकले. दोनों गाड़ियों से 3 मृत सहित 25 गोवंश मिले. पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त की तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया.

ये भी पढ़ें:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »