4 पत्नियां छोड़ चुकी थीं घर, पांचवीं ने तंग आकर काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट; सड़क पर फेंक दिया शव

पत्नी ने 21 फरवरी की रात पति के खाने में नींद की 20 गोलियां मिला दीं और फिर उसके गहरी नींद में डूब जाने पर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. महिला ने पहले कुल्हाड़ी से सोते हुए पति के गले पर कई वार किए. इसके बाद धारधार हथियार से गुप्तांग पर प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

Advertisement
पत्नी ने नींद की गोलियां देकर पति का काट दिया प्राइवेट पार्ट. पत्नी ने नींद की गोलियां देकर पति का काट दिया प्राइवेट पार्ट.

हरिओम सिंह

  • सिंगरौली ,
  • 03 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

MP News: सिंगरौली जिले के उर्ती गांव में हुए एक शख्स के मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया. पत्नी ने ही अपने पति को मौत के घाट उतारा था. आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है. गांव के बीरेंद्र गुर्जर का बीती 21 फरवरी को शव बरामद हुआ था. मृतक के गले और गुप्तांग पर चोट के निशान थे. 

Advertisement

कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी कंचन गुर्जर ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. तभी से पुलिस इस हत्या का खुलासा करने में जुटी हुई थी. इस बीच, पुलिस ने मृतक के कई नजदीकी रिश्तेदारों समेत जिस किसी पर शक हुआ, उनसे पूछताछ कर गहनता से जांच की.

इस दौरान मृतक की पत्नी भी पुलिस के शक के घेरे में आ गई. पुलिस ने जब महिला को हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया. मृतक बीरेंद्र गुर्जर की पत्नी कंचन ने हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस को बताया कि उसका पति नशे का आदी था. नशे की हालत में वह उसे काफी प्रताड़ित करता था.

तंग आकर कंचन ने पति को मौत के घाट उतारने के लिए एक साजिश रची और 21 फरवरी की रात अपने पति बीरेंद्र के भोजन में नींद की 20 गोलियां मिला दीं. पति के गहरी नींद में डूब जाने पर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया. 

Advertisement

पूछताछ में पता चला कि महिला ने पहले कुल्हाड़ी से सोते हुए पति के गले पर कई वार किए. इसके बाद धारधार हथियार से गुप्तांग पर प्रहार कर पति को मौत के घाट उतार दिया.

वारदात को अंजाम देने के बाद कंचन ने पति के शव को कपड़ों में लपेटकर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया. यही नहीं, आरोपी महिला ने सबूत मिटाने के लिए मृतक के कपड़े और चप्पलों को भी जला दिया. 

पुलिस के मुताबिक, कंचन गुर्जर मृतक बीरेंद्र गुर्जर की पांचवी पत्नी थी. इससे पहले चार पत्नियां बीरेंद्र से प्रताड़ित होकर उसे पहले ही छोड़ चुकी थीं. कंचन ने भी इसी प्रताड़ना से तंग आकर पति को मौत को घाट उतार दिया. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »