दिल्ली: चोरी के शक में युवक की पिटाई, फिर कुत्तों से कटवाया, मौत

Delhi Crime News: आरोप है कि फॉर्म हाउस में मौजूद लोगों ने संदीप को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. पिटाई के बाद जब संदीप वहां से बाहर भाग रहा था तो उसके ऊपर कुत्ते छोड़ दिए गए और कुत्तों ने बुरी तरीके से उसे काट लिया. इसके बाद संदीप फॉर्म हाउस के बाहर ही कई घंटे पड़ा रहा और अंत में उसकी मौत हो गई. 

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली ,
  • 09 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST
  • दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके का है मामला
  • फॉर्म हाउस में युवक को पीटने और कुत्तों से कटवाने का आरोप
  • मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक फॉर्म हाउस के मालिक ने चोरी के शक में एक शख्स पर डंडे से हमला कर दिया. घायल शख्स जब जान बचाने के लिए बाहर भागा तो उस पर कुत्तों ने हमला कर काट लिया. घायल शख्स कई घंटे बाहर ही पड़ा रहा और बाद में उसकी मौत हो गई. 

दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के मुताबिक, 16 साल का संदीप महतो अपने पिता के साथ समालखां में रहता था. उसके पिता पेशे से ड्राइवर हैं. वो बुधवार सुबह करीब 10 बजे अपने दो दोस्तों के साथ कापसहेड़ा के एक फॉर्म हाउस में घुस रहा था. 

Advertisement

पिटाई के बाद युवक पर कुत्ते छोड़ दिए!

इस दौरान फॉर्म हाउस के गार्ड को शक हुआ कि वो चोरी करने आया है. तभी फॉर्म हाउस का मालिक प्रकृति संधू भी वहां आ गया. इस बीच संदीप महतो के दोस्त तो भाग गए लेकिन वो पकड़ा गया. आरोप है कि फॉर्म हाउस में मौजूद लोगों ने संदीप को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. पिटाई के बाद जब संदीप वहां से बाहर भाग रहा था तो उसके ऊपर कुत्ते छोड़ दिए गए और कुत्तों ने बुरी तरीके से उसे काट लिया. इसके बाद संदीप फॉर्म हाउस के बाहर ही कई घंटे पड़ा रहा और अंत में उसकी मौत हो गई. 

दिन भर फॉर्म हाउस के बाहर पड़ा रहा युवक 

बताया गया कि दिन भर फॉर्म हाउस के बाहर संदीप पड़ा रहा. शाम 4:30 बजे नवाब अंसारी नाम का एक शख्स वहां से गुजर रहा था तो उसकी नजर संदीप पर पड़ी. जिसके बाद उसने पुलिस को कॉल किया और फिर मौका ए वारदात पर पुलिस पहुंची. जिसने संदीप को अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

Advertisement

फॉर्म हाउस का मालिक प्रकृति संधू गुरुग्राम में रहता है और उसकी गिल संधू ट्रांसपोर्ट नाम से कंपनी है. इस मामले में पुलिस ने फॉर्म हाउस के मालिक प्रकृति, फॉर्म हाउस के सिक्योरिटी गार्ड बिनोद और उसके बेटे रोहित को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »