जान बचाने के लिए कार की बोनट पर कूदा ट्रैफिक पुलिसकर्मी, 400 मीटर दूर तक ले गया ड्राइवर

दिल्ली कैंट इलाके में कार चला रहे युवक ने ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को कुचलने की कोशिश की. सिपाही ने खुद को बचाते हुए जंप मारी और कार के बोनट पर चढ़ गया.

Advertisement
बोनट पर चढ़ा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का जवान बोनट पर चढ़ा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का जवान

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST

दिल्ली कैंट इलाके में कार चला रहे युवक ने ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को कुचलने की कोशिश की. सिपाही ने खुद को बचाते हुए जंप मारी और कार के बोनट पर चढ़ गया. बावजूद इसके आरोपी कार को तेज रफ्तार में ले गया. कार ड्राइवर करीब चार सौ मीटर तक पुलिसकर्मी को बोनट पर घुमाता रहा. 

फिर जिग जैग करते हुए सिपाही को कार से गिराकर भागने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने लोगों की मदद से दबोच लिया. गौरतलब है कि दिल्ली में कार की फैंसी नंबर प्लेट को देखकर ट्रैफिक पुलिस सिपाही ने कार चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन रुकने की बजाए कार सवार ने सिपाही को कुचलने की कोशिश की.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

क्या है पूरा मामला
महिपाल सिंह दिल्ली कैंट ट्रैफिक सर्किल में तैनात हैं. सोमवार को उनकी ड्यूटी धौलाकुआं में थी. शाम 5 बजे तिलक नगर जाने वाले रास्ते पर फैंसी नंबर प्लेट की आई 20 कार को आता देखकर सिपाही ने उसे रोकने की कोशिश की. कार को उत्तम नगर निवासी 22 साल का शुभम चला रहा था. 

शुभम के साथ कार में उसका दोस्त उत्तम नगर निवासी राहुल मौजूद था. शुभम ने बताया कि सिपाही के बोनट पर गिरने के बाद वह डर गया था और इसी लिए कार को भगाने लगा था. शुभम ने कार को करीब 400 मीटर तक भगाया और उसके बाद बोनट पर लटके महिपाल सिंह को गिराकर भागने लगा. फिर वह पकड़ा गया.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »