हिट एंड रन केस: दो लोगों की जान लेने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार

दिल्ली के छावनी इलाके में बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मारकर दो की जान लेने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस हादस में दो लोग बुरी तरह से जख्मी हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. आरोपी की पहचान धीरज तलवार के रूप में हुई है.

Advertisement
आरोपी ने दिल्ली के छावनी इलाके में बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मारी थी. आरोपी ने दिल्ली के छावनी इलाके में बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मारी थी.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

दिल्ली के छावनी इलाके में बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मारकर दो की जान लेने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस हादस में दो लोग बुरी तरह से जख्मी हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. आरोपी की पहचान धीरज तलवार के रूप में हुई है. वाहन को भी जब्त कर लिया गया है.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) रोहित मीना ने बताया कि 22 जुलाई को राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर पिलर संख्या 163 के पास हुई इस दुर्घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी. इसमें कॉलर ने हमें बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं. उनकी हालत बहुत ज्यादा खराब है.

Advertisement

डीसीपी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. सभी घायलों को एंबुलेंस से एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. वहां जाने के बाद डॉक्टर ने दो घायलों नसरीन (35) और उसके बेटे अजीम (13) को मृत घोषित कर दिया. नसरीन के पति महबूब (37) और बेटी आयशा (6) का इलाज चल रहा है. 

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने करीब 10 किलोमीटर के इलाके में लगे 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, जिसके बाद उस गाड़ी की पहचान हो गई, जिससे टक्कर मारी गई थी. इसके बाद आरोपी धीरज तलवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

बताते चलें कि इनदिनों देशभर में हिट एंड रन केस की संख्या तेजी से बढ़ी है. हालांकि, ट्रैफिक पुलिस का दावा है कि दिल्ली में सड़क हादसों में कमी आई है. साल 2023 में दिल्ली में 5834 सड़क हादसे हुए थे, जिसमें 1751 हिट एंड रन के मामले थे. पुलिस ने लोगों की मदद से 1275 घायल लोगों को बचाया. 

Advertisement

इन सड़क हादसों में 666 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, साल 2022 में 5662 सड़क हादसे हुए थे, जिनमें 1772 मामले हिट एंड रन के थे. इनमें 1321 लोग घायल हुए थे, जबकि 673 लोगों की मौत हो गई थी. साल 2021 में 4720 सड़क हादसे हुए, जिनमें 1590 हिट एंड रन के मामले थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »