नोएडा: डॉग को जान से मारा, शिकायत पर दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-44 में एक कुत्ते की मौत हो गई. लोगों ने आरोप लगाया कि एक पुलिसकर्मी ने बेसबॉल बैट से इस कुत्ते को मारा है. सूचना मिलते ही सेक्टर-39 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की कार्रवाई में जुट गई. जांच के बाद दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 07 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 11:49 PM IST
  • बेसबॉल के बल्ले से मारने से हुई मौत
  • आरोपी बोला, बच्चे को काटने के लिए आया था डॉग

नोएडा के थाना 39 पुलिस ने एक स्ट्रीट डॉग को जान से मारने के आरोप में एक दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. वहीं, डॉग लवर के साथ आरोपी की तीखी बहस व कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में आरोपी विनोद कहता दिख रहा है कि उसके बच्चे को काटने के लिए कुत्ता आया था. बेसबॉल के बल्ले से उसने मार दिया लेकिन जान से मारने जैसा कोई इरादा नही था.

Advertisement

दरअसल,  यह घटना रविवार यानि 6 मार्च की है. तस्वीरों में मृत अवस्था मे पड़ा स्ट्रीट डॉग और तीखी बहस का वायरल होता वीडियो की घटना नोएडा के थाना 39 क्षेत्र के सेक्टर 44 की है. छलेरा सेक्टर 44 निवासी विनोद कुमार जो एक्स पीएम सेल विनय मार्ग सिक्योरिटी लाइन दिल्ली में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है. आरोप है कि उसने बेसबॉल बल्ले से मारकर गली के कुत्ते को मार डाला. कुत्ते की मौत के बाद सेक्टर 44 के रहने वाली शिखा रायपुर पत्नी मनीष रायपुर ने विनोद कुमार के खिलाफ पुलिस में शिकायत . जिसके बाद पुलिस टीम ने विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जो दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पड़ तैनात है. वायरल वीडियो और सोसायटी के लोगों से मिली शिकायत के आधार पर उस शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »