एम्स का पूर्व डॉक्टर और यूपी के नेता का भाई ED अफसर बन करते थे ठगी, गिरफ्तार

संतोष राय वाराणसी का रहने वाला है और एक शातिर ठग है. संतोष पर कई राज्यों में ठगी के 50 से ज्यादा केस दर्ज हैं. संतोष ने 1997 में एमबीबीएस किया था और कुछ समय के लिए एम्स में भी काम किया है. 2019 में सीबीआई ने उसे अरेस्ट किया था, तब वो एक मीट कारोबारी से 10 करोड़ रुपये मांग रहा था.

Advertisement
ईडी अफसर बनकर ठगी करते थे आरोपी (फोटो- आजतक) ईडी अफसर बनकर ठगी करते थे आरोपी (फोटो- आजतक)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 29 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 12:50 AM IST
  • मास्टरमाइंड संतोष ने 1997 में किया था MBBS
  • संतोष वाराणसी के बड़े नेता का भाई

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने ईडी का अफसर बनकर लोगों से ठगी करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों को संसद मार्ग थाने के बाहर से गिरफ्तार किया गया है. इस गैंग का मास्टरमाइंड डॉक्टर संतोष राय है, जो बनारस के एक बड़े नेता का भाई बताया जा रहा है. संतोष के खिलाफ 50 से ज्यादा ठगी के मामले भी दर्ज हैं. वह एम्स का डॉक्टर भी रह चुका है. 

Advertisement

दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि मौजपुर के रहने वाले मोहम्मद रफीक जो कि कस्टम क्लीयरेंस का काम करते हैं उनके पास कई लोग फोन करके खुद को ईडी का अधिकारी बताकर 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे. फोन करने वाले स्पूफिंग के जरिए मेल भी भेज रहे थे, जिससे रफीक को लगे कि ये फोन ईडी के दफ्तर से आ रहे हैं. 

क्राइम ब्रांच में की शिकायत

रफीक ने मामले की शिकायत पुलिस से की. क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी. रफीक को फोन करके फर्जी ईडी अफसरों ने कहा कि वह बताए हुए एक वकील से मिल ले. रफीक वकील से मिला. डील पक्की हो गई. इसके मुताबिक, रफीक को 26 अगस्त को फर्जी ईडी अफसरों को 22 लाख रुपये देने थे. आरोपियों ने मोहम्मद रफीक को संसद मार्ग थाने के सामने पैसे देने के लिए बुलाया. 

Advertisement

यहां क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर विवेकानंद झा और सब इंस्पेक्टर संजय गुप्ता की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी संतोष रॉय और भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया. भूपेंद्र नाम का आरोपी फर्जी वकील है. दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनके दो और साथी हैं. इसके बाद पुलिस ने अफजाल और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया. हैरानी की बात यह है कि ये दोनों रफीक के पड़ोसी हैं. 

संतोष शातिर ठग

पुलिस के मुताबिक, संतोष राय वाराणसी का रहने वाला है और एक शातिर ठग है. संतोष पर कई राज्यों में ठगी के 50 से ज्यादा केस दर्ज हैं. संतोष ने 1997 में एमबीबीएस किया था और कुछ समय के लिए एम्स में भी काम किया है. 2019 में सीबीआई ने उसे अरेस्ट किया था, तब वो एक मीट कारोबारी से 10 करोड़ रुपये मांग रहा था. संतोष नाथूराम गोडसे पर एक फिल्म भी बना रहा था जो जल्दी ही रिलीज होने वाली थी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »