दिल्ली: 17 बार चाकू से गोदकर की पत्नी की हत्या, पीड़ित बन पुलिस को करता रहा गुमराह

साउथ दिल्ली के मालवीय नगर थाना पुलिस ने एक शख्स को उसकी पत्नी के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया है. कमाल की बात यह है कि ये शख्स 20 घंटों से पीड़ित बनकर पुलिस को ही गुमराह कर रहा था.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. (फोटो-आजतक) पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. (फोटो-आजतक)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 20 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 2:31 PM IST
  • पत्नी की हत्या के आरोप में शख्स गिरफ्तार
  • पुलिस को कर रहा था गुमराह

साउथ दिल्ली के मालवीय नगर थाना पुलिस ने एक शख्स को उसकी पत्नी के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी नवीन गुलेरिया इस मामले में लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा और वारदात के बाद 20 घंटों तक पीड़ित बन कर पुलिस के साथ आरोपी की तलाश भी करता रहा. पुलिस ने इस मामले में पति नवीन गुलेरिया के अलावा दो सुपारी किलर को भी गिरफ्तार किया है.

Advertisement

18 नवंबर की शाम मालवीय नगर थाने में हॉस्पिटल से फोन आया कि एक शख्स खून से लथपथ अपनी पत्नी को लेकर हॉस्पिटल पहुंचा है जिसकी मौत हो चुकी है. जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम फौरन हॉस्पिटल पहुंची और वहां पर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस ने देखा कि पीड़ित महिला के शरीर पर चाकुओं के कम से कम 16 से 17 वार थे. 

आरोपी ने गढ़ी लंबी कहानी

जब पुलिस नवीन गुलेरिया के शेख सराय फेज 2 स्थित घर पहुंची तो वहां पुलिस ने देखा कि घर में कई जगहों पर खून फैला हुआ था. शुरुआत में नवीन गुलेरिया ने पुलिस को बताया कि 18 नवंबर की दोपहर वह अपने बेटे को लेकर के होम्योपैथिक डॉक्टर के पास गया था, उस वक्त उसकी पत्नी घर में अकेले रह गई थी. होम्योपैथिक डॉक्टर के पास से लौटने के बाद नवीन गुलेरिया अपने बेटे को लेकर एक सैलून गया जहां उसके बाल कटवाने थे, वहां पर वह अपने बेटे को छोड़कर अपने दफ्तर चला गया. फिर उसने अपने एक कर्मचारी को फोन करके बोला कि वह उसके बेटे को लेकर के घर पहुंचा दे. शाम करीब 4:30 बजे जब नवीन का कर्मचारी उनके बेटे को लेकर के उनके घर पहुंचा तो वहां उसने देखा कि दरवाजा खुला हुआ है और अंदर नवीन गुलेरिया की पत्नी की लाश पड़ी हुई है.

Advertisement

दूसरी महिला से थे आरोपी के संबंध

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जब कत्ल का केस रजिस्टर कर जांच शुरू की तो पुलिस ने देखा कि वारदात वाले दिन सीसीटीवी कैमरे में दो शख्स नजर आए जो घर के अंदर घुसे लेकिन निकले तीन लोग थे. इसके बाद पुलिस ने आसपास के कई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और नवीन गुलेरिया के मोबाइल फ़ोन को भी खंगाला. इस दौरान दिल्ली पुलिस को पता चला कि नवीन गुलेरिया के संबंध गोविंदपुरी की रहने वाली एक महिला के साथ है. वारदात वाले दिन नवीन गुलेरिया की उस महिला से कई बार बात हुई थी. इसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने जब नवीन गुलेरिया के स्कूटी की जांच की तो स्कूटी की डिग्गी से पुलिस को एक कीपैड, मोबाइल फोन और 50 हजार कैश मिले. कीपैड मोबाइल फोन से ही पुलिस को सुपारी किलर सोनू और राहुल के बारे में पता लगा जिसके बाद पुलिस ने उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया.

शक करने लगी थी पत्नी

पुलिस से पूछताछ में नवीन ने बताया कि उसके संबंध गोविंदपुरी के रहने वाली एक महिला से हो गए थे. इस बात की जानकारी उनकी पत्नी को 4 महीने पहले लग गई. जिसके बाद वह इस पर लगातार शक करने लगी और नजर रखने लगी थी. जिसकी वजह से इसने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची और फिर सुपारी किलर की मदद से उसने 18 नवंबर को अपनी पत्नी की हत्या करा दी और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »