दिल्ली: अवैध हथियारों के सिंडिकेट का भंडाफोड़, 15 पिस्टल-30 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियारों के सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है,उसके पास से 15 पिस्टल और 30 कारतूस बरामद हुए हैं.

Advertisement
अवैध हथियारों के सिंडिकेट का भंडाफोड़ अवैध हथियारों के सिंडिकेट का भंडाफोड़

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 05 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:16 PM IST
  • अवैध हथियारों के सिंडिकेट का भंडाफोड़
  • 15 पिस्टल-30 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियारों के सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है,उसके पास से 15 पिस्टल और 30 कारतूस बरामद हुए हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मध्य प्रदेश के सेंधवा, खरगोन, धार और बुरहानपुर से हथियार खरीदने और दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि 3 सितंबर को सूचना मिली कि मेवात का कुख्यात हथियार तस्कर ईशाब अपने दिल्ली स्थित संपर्क को हथियार सप्लाई करने के लिए नई दिल्ली के मथुरा रोड पर मोदी फ्लाईओवर के पास शाम 4 बजे से शाम 5 बजे के बीच आएगा.

Advertisement

इसी सूचना पर ईशाब को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 15 पिस्टल और 30 कारतूस बरामद हुए हैं. पूछताछ में आरोपी ईशाब ने खुलासा किया है कि वो ये हथियार खरगोन से लाया था, उसने आगे खुलासा किया है कि वह पिछले 3-4 सालों से दिल्ली एनसीआर, हरियाणा और यूपी वेस्ट में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था. 

आरोपी ईशाब ने बताया कि करीब 3 साल पहले उसे पास के गांव के एक व्यक्ति ने हथियारों की तस्करी के गिरोह में शामिल होने का लालच दिया था. शुरू में ईशाब ने लगभग 2 वर्षों तक उनके कूरियर के रूप में काम किया लेकिन बाद में उन्होंने हथियारों की तस्करी का अपना नेटवर्क तैयार किया.

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि ये गैंग एमपी से करीब 10-12  हज़ार रुपये में एक पिस्टल लेता था और आगे इसे 20 हज़ार रुपये में दिल्ली-एनसीआर में बेच देता था, जो आगे अपराधियों को 30 -40 हज़ार रुपये में मिलती थीं. आरोपी की मानें तो दिल्ली एनसीआर में अब तक 500 से ज्यादा हथियारों की सप्लाई की जा चुकी है.

Advertisement

लेकिन इस मामले में क्योंकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई, ऐसे में इस गैंग का भी भंडाफोड़ हुआ और ये शातिर आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »