सीट कुशन के अंदर ​छुपाकर ला रहे थे 6 किलो सोना, कस्टम विभाग ने ऐसे पकड़ा

कस्टम विभाग को बड़ी सफलता मिली है. खुफिया तंत्र से जानकारी के बाद कस्टम विभाग ने दुबई से भारत लाया जा रहा 6 किलो सोना बरामद किया है. बरामद सोने के बिस्किट की कीमत 2 करोड़ 90 लाख रुपए बताई गई है. 

Advertisement
कस्टम  विभाग ने चेन्नई एयरपोर्ट से 6 किलो सोना पकड़ा  कस्टम विभाग ने चेन्नई एयरपोर्ट से 6 किलो सोना पकड़ा

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST
  • 2 करोड़ 90 लाख बताई गई सोने की कीमत 
  • खुफिया विभाग से सूचना के बाद मिली सफलता 
  • सीट कुशन के अंदर ​छुपाए गए थे सोने के बिस्किट

चेन्नई एयरपोर्ट से कस्टम विभाग ने 2 करोड़ 90 लाख कीमत का सोना बरामद किया है. सोने के बिस्किट को सीट कुशन के अंदर छुपाया गया था, जिसका वजन 6 किलो है. ये सोना एयर इंडिया की फ्लाइट से गैर कानूनी तरीके से भारत लाया जा रहा था. 

सीट कुशन में छुपाया गया था सोना 

खुफिया जानकारी मिलने के बाद कस्टम अधिकारियों की एक टीम ने दुबई से चेन्नई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI- 906 की जांच शुरू की, तो पता चला कि फ्लाइट के अंदर सफेद रंग के टेप से बंधे हुए पैकेट में सीट कुशन के अंदर सोना छुपाकर रखा गया था. पैकेट खोलने पर पता चला कि उसमें सोने के बिस्किट रखे हुए हैं. 

Advertisement


सीज किया गया सोना 

इन पैकेट को जब खोला गया, तो उनमें से 6 गोल्ड बिस्किट बरामद हुए. 1 बिस्किट का वजन करीब 1 किलो था, इस हिसाब से 6 बिस्किट की कीमत 2 करोड़ 90 लाख आंकी गई है. बरामद किए गए सोने को कस्टम एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है. वहीं कस्टम अधिकारी इस बात की जांच में जुटे हैं कि आखिर यह सोना कौन ला रहा था और सोने को कहां पर भेजे जाने की तैयारी थी. 

बढ़ रही तस्करी 

देश में सोने की डिमांड को देखते हुए तस्करों द्वारा नए हथकंड़े अपनाए जा रहे हैं. बीते 21 मार्च को भी चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अवैध रूप से सोना छिपाकर लाने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. हेयर विग के साथ-साथ ये लोग अंडरवियर और मोजों में छिपाकर सोना और विदेशी करेंसी लाए थे. गिरफ्तार किए गए कुल 6 लोगों के पास से ढाई करोड़ का सोना और 24 लाख रुपये की विदेशी करेंसी बरामद की गई थी. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »