गोरखपुर: 10 दिनों में रेप की दूसरी वारदात, स्कूल प्रबंधक ने बनाया छात्रा का अश्लील वीडियो

नाबालिग छात्रा के आरोपों के मुताबिक 30 जुलाई को स्कूल प्रबंधक ने 15 वर्षीय छात्रा को अपने घर बुलाया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया. आरोपी मैनेजर अभी फरार है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • गोरखपुर,
  • 27 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 10:04 AM IST
  • गोरखपुर में 7वीं कक्षा की छात्रा से रेप
  • स्कूल प्रबंधक पर रेप करने का आरोप
  • आरोपी ने बनाया छात्रा का अश्लील वीडियो

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 7वीं क्लास की एक नाबालिग छात्रा ने स्कूल के प्रबंधक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है. छात्रा के मुताबिक रेप करने वाले मैनेजर ने उसका वीडियो भी बनाया और किसी को बताने पर वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देने की धमकी दी.

नाबालिग छात्रा के आरोपों के मुताबिक 30 जुलाई को स्कूल प्रबंधक ने 15 वर्षीय छात्रा को अपने घर बुलाया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया. आरोपी मैनेजर अभी फरार है.

Advertisement

छात्रा के परिजनों के मुताबिक पुलिस ने शुरू में इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया. जब मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से की गई तो क्षेत्र के पुलिस थाना प्रभारी को पद से हटा दिया गया है. थाना प्रभारी को पुलिस लाइन भेज दिया गया है. उस पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने और इसके बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित नहीं करने का आरोप है.

वहीं नाबालिग से रेप की घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कक्षा 7 की छात्रा के साथ उसके स्कूल के एक प्रबंधक ने कथित तौर पर बलात्कार किया था, और उसका वीडियो बना लिया था. आरोपी ने छात्रा को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को भी इस मामले की सूचना दी, तो वो सोशल मीडिया पर वीडियो डाल देगा. बता दें कि गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में पिछले 10 दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है.

Advertisement

और पढें: शूटिंग के लिए नोएडा आई थी युवती, साथी ने शराब पिलाकर किया रेप

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने छात्रा का वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. अधिकारियों के अनुसार प्रबंधक ने उसे यह कहते हुए ब्लैकमेल किया कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उसके पिता उसे मार देंगे. 

हालांकि कुछ दिनों के बाद, लड़की ने अपने परिवार के सामने इसका खुलासा किया कर दिया जिसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस को सूचित किया लेकिन अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

और पढें: शादी के बहाने सहकर्मी सब इंस्पेक्टर ने महिला SI से किया रेप, पीड़िता ने DGP से मांगा इंसाफ

स्कूल प्रबंधक के खिलाफ बलात्कार और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस घटना को लेकर गोरखपुर के गोला सर्किल अधिकारी श्यामदेव ने कहा कि लड़की ने पुलिस से शिकायत की कि 30 जुलाई को उसके घर पर प्रबंधक ने उसके साथ बलात्कार किया.

इससे पहले 16 अगस्त को, गोला क्षेत्र में दो पुरुषों द्वारा कथित तौर पर सिगरेट बट्स से दागने के साथ एक किशोरी के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »