दिल्लीः मास्क न पहनने पर रोका, वॉलंटियर पर ही चढ़ा दी कार!

दिल्ली में कोरोना संकट से निपटने के लिए मास्क नहीं लगाने वालों के चालान काटे जा रहे हैं. इस दौरान कई बार बहस की घटनाएं सामने आ रही हैं. एक ऐसा ही मामला रविवार को मोतीनगर इलाके में देखने को मिला. सिविलि डिफेंस के वॉलंटियर ने आरोप लगाया कि 2 लोग बिना मास्क के कार ड्राइव कर रहे थे. जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो उन लोगों ने सिविल डिफेंस के एक स्टाफ पर कार चढ़ाने की कोशिश की.

Advertisement
सिविल डिफेंस के शख्स को मामूली चोट लगी है (फोटो-वीडियो ग्रैब) सिविल डिफेंस के शख्स को मामूली चोट लगी है (फोटो-वीडियो ग्रैब)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 23 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST
  • सिविल डिफेंस वॉलंटियर को कुचलने का प्रयास
  • स्टाफ ने दो लोगों को बोला था मास्क पहनने को
  • मास्क न पहनने पर रोका, चढ़ा दी कार

दिल्ली में कोरोना संकट से निपटने के लिए मास्क नहीं लगाने वालों के चालान काटे जा रहे हैं. इस दौरान कई बार बहस की घटनाएं सामने आ रही हैं. एक ऐसा ही मामला रविवार को मोतीनगर इलाके में देखने को मिला. सिविलि डिफेंस के वॉलंटियर ने आरोप लगाया कि 2 लोग बिना मास्क के कार ड्राइव कर रहे थे. जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो उन लोगों ने सिविल डिफेंस के एक स्टाफ पर कार चढ़ाने की कोशिश की.

Advertisement

सिविल डिफेंस के एक वॉलंटियर ने आरोप लगाया है कि मोती नगर इलाके में रविवार को मास्क पहनने के लिए कहने पर उन्हें कार से कुचलने की कोशिश की गई. हालांकि सिविल डिफेंस वॉलंटियर इसमें गंभीर तौर पर घायल होने से बच गए. 

सिविल डिफेंस वॉलंटियर ने आरोप लगाया कि एक महिला और एक पुरुष बिना मास्क के कार ड्राइव कर रहे थे. जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने एक सिविल डिफेंस स्टाफ पर कार चढ़ाने की कोशिश की. इसमें सिविल डिफेंस के शख्स को मामूली चोट लगी हैं.

दिल्ली में अब मास्क ना पहने वालों को अब 2000 तक जुर्माना देना पड़ रहा है. पहले मास्क ने पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना था. सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना था कि अब दिल्ली में अगर कोई मास्क नहीं पहनेगा तो उसके ऊपर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. अभी तक 500 रुपये का जुर्माना होता था. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

दिल्ली में कोरोना संकट का आलम यह है कि पंजाबी बस्ती और नांगलोई स्थित बाजार को बंद करवा दिया गया है. प्रशासन के जारी आदेश में कहा गया है कि कहीं भी लॉकडाउन शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया. बावजूद इसके बाजारों को पूरी तरह बंद करने का आदेश दिया गया था. दिल्ली सरकार के लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा, लेकिन जिन इलाकों में कोरोना संक्रमण की स्थिति ज्यादा गंभीर होगी, उन्हें कुछ दिनों के लिए बंद किया जा सकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »