मुजफ्फरपुर: प्रेमी की हत्या, प्राइवेट पार्ट भी काटा, परिजनों ने आरोपियों के घर के सामने किया अंतिम संस्कार

सौरभ के घरवालों को उसकी पिटाई के बारे में बाद में बताया गया था. सौरभ की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार प्रेमिका के घर के सामने ही किया गया. फिलहाल शव को जलाने के बाद दोनों पक्षों के लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Advertisement
मुजफ्फरपुर में पीट-पीटकर लड़के की हत्या मुजफ्फरपुर में पीट-पीटकर लड़के की हत्या

मणिभूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर,
  • 25 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 9:02 AM IST
  • मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या
  • गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर के सामने किया अंतिम संस्कार

बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में एक लड़के ही हत्या के बाद माहौल गर्म है. मिली जानकारी के मुताबिक, 22 साल का सौरभ कुमार जो कि रामपुर गांव का रहने वाला था, उसे पड़ोस के गांव सोनबरसा में मौत के घाट उतार दिया गया. कथित तौर पर वह वहां अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, वहां उसे लड़की के घरवालों ने देख लिया था और फिर उसकी जान ले ली. कहा गया है कि लड़की के घरवालों ने सौरभ को बहुत पीटा था और उसका प्राइवेट पार्ट तक काट दिया था.

Advertisement

सौरभ के घरवालों को उसकी पिटाई के बारे में बाद में बताया गया था. सौरभ की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार प्रेमिका के घर के सामने ही किया गया. फिलहाल शव को जलाने के बाद दोनों पक्षों के लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

लड़की के मिलने पहुंचा था सौरभ

मिली जानकारी के मुताबिक, 23 जुलाई को सौरभ पड़ोस के गांव सोनबरसा पहुंचा था. दोनों को बात करते हुए लड़की के घरवालों ने देख लिया था. फिर उसको पीटा गया. पिटाई के बाद लड़के की हालत गंभीर हो गई. फिर उन्हीं ने सौरभ को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया और उसके घरवालों को सूचना दे दी. इलाज के दौरान सौरभ की मौत हो गई. इस बीच लड़की के घरवाले फरार हो गए थे.

गुस्साए परिजनों ने लड़की के घरवालों के सामने ही सौरभ का अंतिम संस्कार किया था. मौके पर पुलिस भी पहुंची थी, लेकिन तब तक चिता को आग लगा दी गई थी. इस वजह से लड़के के घरवालों की भी गिरफ्तारी हुई है. घटना को लेकर स्थानीय लोगो में काफी आक्रोश है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »