यूपी ATS ने लखनऊ से तीन और संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार

इन तीनों की पहचान मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद मुईद और मोहम्मद शकील के तौर पर हुई है. ये तीनों लखनऊ के रहने वाले हैं. यूपी एसटीएस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. अब तक इस मामले में कुल 5 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. पांचों से पूछताछ की जा रही है. 

Advertisement
तीन संदिग्ध गिरफ्तार (फोटो- आजतक) तीन संदिग्ध गिरफ्तार (फोटो- आजतक)

अरविंद ओझा / समर्थ श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 6:18 PM IST
  • यूपी एटीएस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
  • तीनों पर अलकायदा से जुड़े होने के आरोप
  • पुलिस का दावा, तीनों ने कुबूल किए गुनाह

यूपी एटीएस (UP ATS) ने बुधवार को तीन और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक ये तीनों संदिग्ध अलकायदा से जुड़े थे. इन तीनों की पहचान मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद मुईद और मोहम्मद शकील के तौर पर हुई है. ये तीनों लखनऊ के रहने वाले हैं. यूपी एसटीएस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. अब तक इस मामले में कुल 5 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. पांचों से पूछताछ की जा रही है. 

Advertisement

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों संदिग्ध अंसार गजवत-उल-हिंद मॉडल से जुड़े थे. पूछताछ के दौरान तीनों ने षडयंत्र रचने में अपने रोल की पुष्टि की है. अब तीनों को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा.

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों संदिग्ध अंसार गजवत-उल-हिंद मॉडल से जुड़े थे. पूछताछ के दौरान तीनों ने षडयंत्र रचने में अपने रोल की पुष्टि की है. अब तीनों को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा.

यूपी एटीएस ने बुलेटिन जारी करते हुए बताया है कि दिनांक 11 जुलाई 2021 को एटीएस ऑपरेशन में अंसार गजवातुल हिंद से जुड़े दो आतंकियों मिन्हाज़ और मुशीरुद्दीन को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था. दोनों अभियुक्तों को कोर्ट के आदेशानुसार 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. इनसे पूछताछ की जा रही थी.

और पढ़ें- लखनऊ: काकोरी से अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकी हिरासत में, प्रेशर कुकर बम और हथियार बरामद

Advertisement

पूछताछ के दौरान उन्होंने कुछ नाम बताए. इस आधार पर इन तीनों  के नाम सामने आए थे. उनसे पूछताछ की गई, उन्होंने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है. इन्हें फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे इन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा.  

इससे पहले रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी में एटीएस ने दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था. बताया गया कि दोनों 15 अगस्त से पहले प्रदेश में धमाके करने की योजना बना रहे थे. 

यूपी एडीजी, (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यूपी एटीएस ने बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए अलकायदा के अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े दो आतंकवादियों (मिन्हाज अहमद और मसीरुद्दीन) को गिरफ्तार कर लिया. संदिग्ध आतंकियों के पास से विस्फोटक और असलहे बरामद किए गए हैं. दोनों आतंकियों के पाकिस्तान से भी कनेक्शन हैं. ये दोनों पाकिस्तान से हैंडल हो रहे थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »