दिल्लीः घर के बाहर खेलती 6 साल की मासूम का अपहरण कर रेप, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

Delhi Crime News: 10 मार्च की रात को बच्ची जब घर के बाहर खेल रही थी तभी लापता हो गई थी. 11 मार्च की सुबह एक शख्स ने बच्ची को उसके घर पहुंचा दिया. 11 मार्च की शाम को बच्ची की तबीयत खराब होती गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 10:12 AM IST

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में अपहरण, रेप और पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. रेप के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसका ऑपरेशन किया गया. फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है

Advertisement

यह 6 साल की बच्ची अपने परिवार के साथ शाहबाद डेरी इलाके में रहती है. पीड़ित मासूम निजी स्कूल में कक्षा एक की छात्र है. जबकि बच्ची के पिता एक कंपनी में कैब ड्राइवर हैं.

पहले किया किडनैप, फिर खुद ही घर भी पहुंचाया!
जानकारी के मुताबिक 10 मार्च की रात को बच्ची जब घर के बाहर खेल रही थी तभी लापता हो गई थी. 11 मार्च की सुबह एक शख्स ने बच्ची को उसके घर पहुंचा दिया. 11 मार्च की शाम को बच्ची की तबीयत खराब होती गई जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद डॉक्टरों ने परिजनों ने बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी. डॉक्टरों की बात सुनने के बाद परिजन दंग रह गए. उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और केस दर्ज करवाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया.

Advertisement

ऑपरेशन के बाद बच्ची की हालत स्थिर हुई. हालांकि बच्ची को अस्पताल से कब छुट्टी मिलेगी इसका कोई अंदाजा नहीं है. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस को शक है कि एक बच्ची का घर के बाहर से किडनैप होना, फिर वापस एक शख्स का उसे घर छोड़ना यह पूरी प्लानिंग के साथ किया गया काम है. पुलिस उस शख्स की भी तलाश कर रही है जो 11 मार्च को बच्ची को घर पर छोड़कर गया था.

ये भी पढ़ेंः-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »