साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और अब शातिर ठग बुजुर्गों को अपना निशाना बना रहे हैं. हाल ही में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक 80 साल की सेवानिवृत्त महिला डॉक्टर से लाखों रुपये की ठगी कर ली गई. पीड़ित महिला डॉक्टर से जालसाजों ने करीब 8.50 लाख रुपये ऐंठ लिए. इस गंभीर घटना की शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम पुलिस तुरंत हरकत में आई और तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.