सोशल मीडिया पर लड़कियों की फेक अश्लील फोटो लगाकर करता था ब्लैकमेलिंग, गिरफ्तार

डीसीपी के मुताबिक आरके पुरम पुलिस थाने में ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के मामले में एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता का आरोप था कि इंस्टाग्राम पर एक शख्स ने उसकी अश्लील तस्वीरें अपलोड कर दी हैं.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया

अरविंद ओझा

  • दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 11:37 PM IST
  • इंस्टाग्राम पर पहले करता था लड़कियों से दोस्ती
  • फिर लड़कियों से मांगता था उनकी अश्लील तस्वीरें
  • खुद बनाता था फेक अश्लील तस्वीरें और वीडियो

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक ऐसे शातिर युवक को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर लड़कियों के फेक अश्लील फोटो और वीडियो डालकर उन्हें ब्लैकमेल करता था. उन्हें परेशान करता था. आरोपी को पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी अब तक 4 दर्जन से ज्यादा लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है.

Advertisement

साउथ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के मुताबिक आरोपी की पहचान 19 वर्षीय रहीम खान के रूप में हुई है. आरोपी अब तक 50 से ज्यादा लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है. पीड़ितों में कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं. आरोपी के कब्जे से साइबर सेल की टीम ने एक मोबाइल और काफी अश्लील वीडियो भी बरामद किए हैं.

आरोपी रहीम हरियाणा के फरीदाबाद का ही रहने वाला है. डीसीपी के मुताबिक आरके पुरम पुलिस थाने में ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के मामले में एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता का आरोप था कि इंस्टाग्राम पर एक शख्स ने उसकी अश्लील तस्वीरें अपलोड कर दी हैं.  

लड़की की शिकायत पर साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस टीम ने टेक्निकल जानकारी के आधार पर आरोपी का पता लगा लिया और उसके घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वो देशभर की 50 से अधिक लड़कियों को शिकार बना चुका है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले लड़कियों से सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती करता था. फिर उनकी अश्लील तस्वीरें मंगाता या खुद ही तस्वीर को मॉर्फ्ड कर सोशल मीडिया पर डाल देता था. फिर उसी के आधार पर लड़कियों को ब्लैकमेल करता था. अब पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »