दिल्ली: ऐप के जरिए लोगों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार, खाते में मौजूद 11 करोड़ सीज़

चाइनीज़ ऐप की आड़ में लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें दो चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल हैं. 

Advertisement
ऐप के जरिए ठगी करने वाले गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) ऐप के जरिए ठगी करने वाले गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2021,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST
  • फर्जी ऐप के जरिए लोगों को चूना लगाने वाले गिरफ्तार
  • दिल्ली पुलिस ने लाखों रुपये का कैश भी जब्त किया

एक मोबाइल ऐप में इन्वेस्टमेंट के जरिए पैसा दोगुना करने का लालच देने वाले धोखेबाजों को दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है. चाइनीज़ ऐप की आड़ में लोगों को करीब 150 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें दो चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल हैं. 

बताया जा रहा है कि ये चीनी ऐप कुछ चीनी नागरिकों की ओर से चलाई जा रही थी, अभी तक इस ऐप के जरिए कई लोगों को ठगा जा चुका था. जबकि कुल 150 करोड़ रुपये का घपला किया गया था. 

जब इसका खुलासा हुआ तो दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने जांच शुरू की. अब पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, बैंक अकाउंट से कुल 11 करोड़ रुपये सीज़ किए हैं. जबकि 97 लाख रुपये का कैश भी बरामद किए गया है.

उत्तराखंड पुलिस ने भी लिया था एक्शन
बता दें कि उत्तराखंड पुलिस ने भी बीते दिन इसी मामले का खुलासा किया था. उत्तराखंड पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. पुलिस के मुताबिक, पावर बैंक ऐप नाम की मोबाइल ऐप के जरिए लोगों को चूना लगाया गया.

दावा किया गया कि इसमें 15 दिन में पैसा दोगुना हो जाएगा, जिसमें लोगों ने इन्वेस्ट करना शुरू कर दिया. हालांकि, हरिद्वार के एक व्यक्ति की शिकायत के बाद ये मामला सामने आया. उत्तराखंड पुलिस ने भी इस मामले में छापेमारी की थी और आरोपी के पास से कई लैपटॉप, सिमकार्ड आदि को बरामद किया था. 

Advertisement


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »