साथियों के लिए 'फुंसुक वांगड़ू' था 3700 करोड़ का ऑनलाइन घोटालेबाज

नोएडा में सोशल ट्रेडिंग के नाम पर 3,700 करोड़ के ऑनलाइन घोटाले के सामने आने के बाद कंपनी के मालिक अनुभव मित्तल से जुड़ी कई बातें सामने आ रही हैं. अनुभव के बारे में बताया जाता है कि वह तकनीकी तौर पर बेहद ही तेज दिमाग का व्यक्ति है. इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हुए उसने थर्ड ईयर में ही अपनी कंपनी का रजिस्ट्रेशन करवा लिया था. कंपनी के सहकर्मी उसे आमिर की फिल्म 'थ्री इडियट्स' का फुंसुक वांगड़ू कहते हैं.

Advertisement
फिल्मी हस्तियों के साथ फोटो खिंचवाने का शौकीन था ये असली फुंसूक वांगड़ू फिल्मी हस्तियों के साथ फोटो खिंचवाने का शौकीन था ये असली फुंसूक वांगड़ू

राहुल सिंह

  • नोएडा,
  • 05 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 7:59 PM IST

नोएडा में सोशल ट्रेडिंग के नाम पर 3,700 करोड़ के ऑनलाइन घोटाले के सामने आने के बाद कंपनी के मालिक अनुभव मित्तल से जुड़ी कई बातें सामने आ रही हैं. अनुभव के बारे में बताया जाता है कि वह तकनीकी तौर पर बेहद ही तेज दिमाग का व्यक्ति है. इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हुए उसने थर्ड ईयर में ही अपनी कंपनी का रजिस्ट्रेशन करवा लिया था. कंपनी के सहकर्मी उसे आमिर की फिल्म 'थ्री इडियट्स' का फुंसुक वांगड़ू कहते हैं.

Advertisement

दरअसल 'थ्री इडियट्स' फिल्म में आमिर खान के फुंसुक वांगड़ू नामक किरदार को एक बेहद ही तेज दिमाग के शख्स के तौर दिखलाया गया था. फुंसुक वांगड़ू कई दिलचस्प प्रयोग करता है और आखिरकार हर काम में सफल हो ही जाता है. इसी तर्ज पर अनुभव को भी उसके तेज दिमाग की बदौलत कंपनी के सहकर्मी फुंसुक वांगड़ू बुलाते हैं. अनुभव ने फिल्मी हस्तियों के साथ अपने नेटवर्क को मजबूत दिखाने के लिए पैसा पानी की तरह बहाया.

फिल्मी हस्तियों, वरिष्ठ नेताओं के साथ अनुभव के कई फोटो सामने आए हैं. इन तस्वीरों का इस्तेमाल कर वह लोगों के बीच अपनी छवि को प्रभावशाली दिखाता था. मामले की जांच कर रही को अनुभव के लैपटॉप से कुछ प्रेजेंटेशन भी मिली हैं, जिनमें बताया गया है कि दिल्ली और यूपी के कुछ सरकारी विभाग भी अनुभव के क्लाइंट हैं. इन प्रजेंटेशन में यह भी बताया गया है कि विदेशों में भी कई निवेशकों को उसका बिजनेस प्लान काफी पसंद आया है.

Advertisement

350 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट ने बदली थी जिंदगी
अनुभव ने सितंबर 2010 में दिल्ली स्थित चांदनी चौक के एक पते पर कंपनी रजिस्टर्ड कराई थी. अनुभव ने अपने पिता सुनील मित्तल को कंपनी का डायरेक्टर बनाया. शुरुआती तौर पर यह कंपनी दूसरी कंपनियों के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करने का काम करती थी. अनुभव की जिंदगी में बड़ा बदलाव तब आया जब उसे 350 करोड़ रुपये का एक प्रोजेक्ट मिला, जिसमें उसे एक प्राइवेट फर्म के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करना था. जिसके बाद अनुभव ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

लाखों रुपयों तनख्वाह देकर तैयार किया 50 लोगों का स्टाफ
अनुभव ने अपनी टीम में कई और लोगों को शामिल किया. अनुभव ने लाखों रुपयों की तनख्वाह देकर 50 लोगों का स्टाफ तैयार किया और कंपनी के दफ्तर के लिए नोएडा सेक्टर-63 में एक चार मंजिला इमारत किराए पर ले ली. दरअसल अनुभव ने पैसे के दम पर के जरिए कहीं ज्यादा मुनाफा बटोरने का प्लान बनाया था. सोशल मीडिया के जरिए पैसा बनाने के प्लान को सफल बनाने के लिए अनुभव ने अपनी पत्नी आयुषि मित्तल को कंपनी का सह-निदेशक बना दिया.

5 हजार से लेकर 1 लाख 15 हजार तक करवाते थे निवेश
साथ ही अनुभव ने सनी मेहता और महेश दयाल को भी अपने साथ जोड़ लिया, जो इस काम में उसे तकनीकी मदद मुहैया करवाते थे. कंपनी ने दावा किया कि एक साल में पैसा लगाने वालों को दोगुनी रकम वापस की जाएगी. वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए 5 हजार से लेकर 1 लाख 15 हजार तक की एकमुश्त रकम लोगों से निवेश करवाई गई. शुरूआत में कंपनी ने लोगों को काफी फायदा पहुंचाया. वह लोग इसी भरोसे को देखते हुए अन्य लोगों को भी कंपनी के साथ जोड़ते चले गए.

Advertisement

चंद लोगों से 6 लाख तक पहुंच गए थे निवेशक
मामले का खुलासा होने तक इससे जुड़े लोगों की संख्या हजारों से बढ़कर 6 लाख तक पहुंच चुकी थी. बीते बुधवार की शाम एसटीएफ ने सेक्टर-63 स्थित कंपनी के दफ्तर पर छापेमारी की और कंपनी के एमडी अनुभव मित्तल समेत दो अन्य अधिकारियों को हिरासत में ले लिया. कंपनी के बैंक खातों की जांच में 3,700 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ. फिलहाल आरोपी अनुभव मित्तल अभी पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस अरबों के इस घोटाले में आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »