स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, ऐसे हुआ पर्दाफाश

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे एक सेक्स रैकेट का यूपी पुलिस ने पर्दाफाश किया है. इस रैकेट में मौके से दो लड़कियां और तीन लड़के गए जिनमें से एक लड़का ग्राहक लाने का काम करता था.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • मथुरा,
  • 17 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 6:25 PM IST
  • स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट
  • पुलिस की दबिश में हुआ खुलासा

मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र के इलाके में हाईवे प्लाजा के निकट मोती मंजिल कॉन्प्लेक्स में यूनिसेक्स स्पा सेंटर की आड़ में वेश्यावृत्ति का अनैतिक कार्य करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है.

एक सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर मौके से तीन युवक और दो युवतियों को  गिरफ्तार किया है. पुलिस को काफी दिनों से इस गोरखधंधे की सूचना मिल रही थी.

Advertisement

सीओ सिटी वरुण कुमार का कहना है कि यहां पर 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई है जिनमें दो युवती हैं और तीन युवक. इसमें एक युवक यहां पर ग्राहक लाने का कार्य करता था. इन सभी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »