फ्रांस में आतंकी हमले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रच चुके एक फ्रांसीसी व्यक्ति को उत्तरपश्चिमी पेरिस में गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षा बलों ने एक व्यापक खोजी अभियान के दौरान क्षेत्र को बंद कर दिया है. यह जानकारी फ्रांस के गृहमंत्री ने दी है.

Advertisement
यह जानकारी फ्रांस के गृहमंत्री ने दी यह जानकारी फ्रांस के गृहमंत्री ने दी

मुकेश कुमार / BHASHA

  • पेरिस,
  • 25 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 7:32 PM IST

आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रच चुके एक फ्रांसीसी व्यक्ति को उत्तरपश्चिमी पेरिस में गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षा बलों ने एक व्यापक खोजी अभियान के दौरान क्षेत्र को बंद कर दिया है. यह जानकारी फ्रांस के गृहमंत्री ने दी है.

गृहमंत्री बर्नार्ड केजेनेउवे ने कहा कि इस चरण में इस साजिश और इस सप्ताह ब्रसेल्स में किए गए हमलों या नवंबर में पेरिस में किए गए हमलों के बीच कोई संबंध दिखाई नहीं देता. बम निरोधक दस्ते घटनास्थल पर मौजूद है.

उन्होंने बताया कि यह छापेमारी फ्रांसीसी राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित अर्जेंटेउइल में की गई. जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, वह हमले की में उच्च स्तर पर संलिप्त था. हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उस इलाके को बंद कर दिया गया है. छापेमारी शुरू होने के कई घंटे बाद तक निवासी अपने घरों को नहीं लौट पाए. पिछले साल 13 नवंबर को हुए हमलों के बाद से ही फ्रांस में हाई अलर्ट है.

बताते चलें कि उस वक्त हुआ में 130 लोग मारे गए थे और सैंकड़ों लोग घायल हो गए थे. इस साल की शुरूआत से अब तक 75 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं. 28 संदिग्ध लोगों को जेल में डाला जा चुका है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »