दिल्ली से बरामद की गई 5600 करोड़ के ड्रग मामले में 5वीं गिरफ्तारी, अमृतसर एयरपोर्ट से एक आरोपी पकड़ा गया

दिल्ली से बरामद की गई 5600 करोड़ की कोकीन के मामले में 5वीं गिरफ्तारी हुई है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने अमृतसर एयरपोर्ट से जितेंद्र पाल सिंह उर्फ जस्सी को गिरफ्तार किया है. जस्सी UK भागने की फिराक में था, लेकिन इसके खिलाफ स्पेशल सेल ने LOC जारी की हुई थी.

Advertisement
दिल्ली से बरामद की गई 5600 करोड़ की ड्रग दिल्ली से बरामद की गई 5600 करोड़ की ड्रग

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 03 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 11:50 PM IST

दिल्ली से बरामद की गई 5600 करोड़ की कोकीन के मामले में 5वीं गिरफ्तारी हुई है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने अमृतसर एयरपोर्ट से जितेंद्र पाल सिंह उर्फ जस्सी को गिरफ्तार किया है. जस्सी UK भागने की फिराक में था, लेकिन इसके खिलाफ स्पेशल सेल ने LOC जारी की हुई थी. जस्सी UK में बीते 17 साल से रह रहा है. इसके पास UK का ग्रीन कार्ड है. बता दें कि ड्रग केस में UK कनेक्शन सामने आया है.

Advertisement

इस ड्रग सिंडिकेट का मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी तुषार गोयल 2022 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की RTI सेल का चेयरमैन रह चुका है. आरोपी की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी RTI सेल चेयरमैन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस लिखा हुआ है. आरोपी ने डिक्की गोयल नाम से सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बनाया हुआ है.

मास्टरमाइंड तुषार गोयल के कई कांग्रेस नेताओं के साथ फोटो भी सामने आए हैं. इस बात का खुलासा दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की पूछताछ में हुआ है. खुद तुषार गोयल ने स्पेशल सेल की पूछताछ में इसका खुलासा किया है कि वह 2022 में कांग्रेस दिल्ली का RTI सेल प्रमुख था.

दुबई के कारोबारी का नाम भी आया सामने 
बता दें कि 5600 करोड़ की कोकीन बरामदगी केस के तार दुबई से भी जुड़े हैं. इस मामले में दुबई के एक बड़े कारोबारी का नाम भी सामने आया है, जो कोकीन का बड़ा सप्लायर है. एजेंसियों को यह बात अच्छी तरह से पता है कि ड्रग्स की खरीद फरोख्त के लिए दुबई D कंपनी का एक सेफ जोन है.

Advertisement

बरामद हुई है 560 किलो कोकीन की खेप 
स्पेशल सेल के एडिशनल कमिश्नर प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक 560 किलोग्राम कोकीन की खेप के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने 40 किलोग्राम मेरियाना भी जब्त किया है. जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस मेरियाना को फुकेट से फ्लाइट के जरिये दिल्ली लाया गया था. प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक, तीन महीने पहले केंद्रीय एजेंसियों के जरिए उनके पास जानकारी आई थी कि एक बड़ा मॉड्यूल ड्रग्स की तस्करी कर रहा है, जो पूरे देश में फैला हुआ है.

तीन महीने से नजर रख रही थी पुलिस 
दरअसल, दिल्ली पुलिस 3 महीने से इस मामले में कड़ी मशक्कत कर रही थी. कई इनपुट खंगाले जा रहे थे. कई लोगों की निगरानी हो रही थी. अब जाकर पुलिस की मेहनत रंग लाई और दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों के मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया. दिल्ली में इस मॉड्यूल का सरगना है तुषार.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »