कोरोना: दिल्ली के वीकली बाज़ार, सिनेमा हॉल, मॉल, मेट्रो और धार्मिक स्थल बने 'सुपर स्प्रेडर'

दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मद्देनजर बाज़ार, सिनेमा हॉल, मॉल, मेट्रो और धार्मिक स्थलों पर सख्ती बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं. दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेश में इन स्थानों को 'सुपर स्प्रेडर' एरिया बताया गया है.

Advertisement
दिल्ली के राजपथ पर भीड़ (फाइल फोटो) दिल्ली के राजपथ पर भीड़ (फाइल फोटो)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 10:28 AM IST
  • केजरीवाल सरकार ने जारी किया आदेश
  • 'सुपर स्प्रेडर' में ज्यादा निगरानी का निर्देश

देश की राजधानी में कोरोना के मामले रफ़्तार पकड़ रहे हैं तो वहीं भीड़ वाले इलाकों ने एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. एक आदेश के मुताबिक दिल्ली के वीकली बाज़ार, सिनेमा हॉल, मॉल, मेट्रो और धार्मिक स्थल 'सुपर स्प्रेडर' बन गए हैं.

दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मद्देनजर बाज़ार, सिनेमा हॉल, मॉल, मेट्रो और धार्मिक स्थलों पर सख्ती बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं. दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेश में इन स्थानों को 'सुपर स्प्रेडर' एरिया बताया गया है. 

Advertisement

आदेश में कहा गया है, बीते 15 दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है, लेकिन भीड़ वाले इलाकों में लोगों के द्वारा कोविड-19 नियमों का पालन नही किया जा रहा है.  ऐसे में दिल्ली के सभी जिला अधिकारियों को 'TOP MOST PRIORITY' के तहत पर्सनल मॉनिटरिंग का आदेश दिया गया है.

जिला अधिकारियों को दिए आदेश में कहा गया है कि सभी सुपर स्प्रेडर एरिया में कोविड गाइडलाइंस और SOP का हो पालन कराने के साथ-साथ सख्ती भी बरती जाए. साथ ही आदेश में कम सीरो सर्विलेंस वाले इलाकों पर ज्यादा ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए हैं.

आपको बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में बीते 24 घंटे में 1,101 नए मामले दर्ज हुए और 4 लोगों की मौत हो गई. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर होली, शब-ए-बारात और नवरात्रि मनाने पर रोक लगा दी है.

Advertisement

इसके अलावा जिन राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वहां से दिल्ली आने वाले लोगों की रैंडम टेस्टिंग भी होगी. ये रैंडम टेस्टिंग दिल्ली के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों के साथ ऐसे पॉइंट पर भी होगी, जहां प्राइवेट बसों का जमावड़ा लगता है.

सार्वजनिक स्थान पर त्योहार नहीं 

कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर त्योहार मनाने पर रोक लगा दी है. अगले कुछ दिनों में होली, शब-ए-बारात और नवरात्रि है. ये कोई भी त्योहार सार्वजनिक स्थानों पर नहीं मनेंगे. दिल्ली सरकार ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं.

दिल्ली सरकार ने एक औपचारिक आदेश जारी कर कहा है कि त्योहारों के दौरान दिल्ली में किसी भी सार्वजनिक स्थान, पब्लिक ग्राउंड, पब्लिक पार्क, मार्केट या धार्मिक स्थान पर त्योहारों के दौरान सार्वजनिक उत्सव, लोगों के इकट्ठा होने और जलसा मनाने पर पाबंदी रहेगी. सभी जिला मजिस्ट्रेट और जिला के डीसीपी को आदेश को लागू करवाने के निर्देश दिए गए हैं.

19 दिसंबर के बाद सबसे ज्यादा मामले इससे पहले दिल्ली में 19 दिसंबर को 1139 नए मामले सामने आए थे. उसके बाद 23 मार्च को एक दिन में सबसे  ज्यादा केस आए हैं. एक्टिव केस की संख्या भी 4 हजार के पार हो गई है. यह 6 जनवरी के बाद सबसे ज़्यादा है. 6 जनवरी को 4481 एक्टिव मामले थे, उसके बाद आज ये संख्या 4411 हो गई. 

Advertisement

दिल्ली में चिंता बढ़ाने वाली बात ये भी है कि मार्च के महीने में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों में दोगुना बढ़ोतरी भी हुई है. दिल्ली में 1 मार्च को अस्पतालों में 489 मरीज भर्ती थे, जिनकी संख्या 23 मार्च तक बढ़कर 980 तक पहुंच गई है. दिल्ली में अब तक कुल केस 6,49,973 हो चुके हैं. अब तक कुल 6,34,595 मरीज ठीक हो चुके हैं और 10,967 मौतें हो चुकी हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »