कोरोना: टीका लगवाने के बाद बोले डॉ. हर्ष वर्धन- दोनों वैक्सीन सुरक्षित, अफवाहों पर ध्यान ना दें

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. बहुत से लोगों के बीच वैक्सीन को लेकर भ्रम है. मैं लोगों से कहना चाहूंगा कि वे लोग Whats App यूनिवर्सिटी के मैसेज पर विश्वास ना करें. दोनों वैक्सीन प्रभावी व सुरक्षित हैं.

Advertisement
कोरोना वैक्सीन की डोज लेने के बाद डॉ. हर्ष वर्धन.(फोटो- ANI) कोरोना वैक्सीन की डोज लेने के बाद डॉ. हर्ष वर्धन.(फोटो- ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST
  • हर्ष वर्धन और उनकी पत्नी ने ली दूसरी डोज
  • केंद्रीय मंत्री बोले- अफवाहों पर ध्यान ना दें
  • कहा- दोनों वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने मंगलवार को अपनी पत्नी नूतन गोयल  के साथ दिल्ली हार्ट एंड लंग्स इंस्टीट्यूट में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए बनाई गई दोनों वैक्सीन सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. बहुत से लोगों के बीच वैक्सीन को लेकर भ्रम है. मैं लोगों से कहना चाहूंगा कि वे लोग Whats App यूनिवर्सिटी के मैसेज पर विश्वास ना करें. दोनों वैक्सीन प्रभावी व सुरक्षित हैं.

Advertisement

हर्ष वर्धन ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद हमें कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ था. दोनों भारतीय वैक्सीन सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि हमने कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने का तरीका सीख लिया है. हमें कोरोना के खिलाफ जरूरी एहतियात बरतने की जरूरत है. टेस्टिंग, ट्रैकिंग और इलाज जरूरी है.

उन्होंने आगे कहा कि ''आज हमारे पास पर्याप्त मात्रा में सुविधाएं मौजूद हैं. दवाएं, पीपीई किट्स, अस्पतालों में बेड और वेंटिलेटर्स मौजूद हैं. हम पिछले एक साल से राज्य सरकारों के साथ लगातार संपर्क में हैं. केंद्र की तरफ से राज्य सरकारों को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मुहैया कराई जा रही है. सात लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को इस वैक्सीन को लेकर ट्रेनिंग दी गई है.''

बता दें कि  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 56,211 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,20,95,855 हो गई है. 271 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,62,114 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,40,720 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,13,93,021 है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »