FIR के बाद तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद का नया ऑडियो- सरकार का साथ दें, घर में ही रहें

तबलीगी जमात के अमीर मौलाना मोहम्मद साद का ऑडियो क्लिप आया है, जिसमें वह लोगों से अपील कर रहा है कि हुकूमत यानी सरकार का साथ दें औ घर में ही रहें.

Advertisement
तब्लीगी जमात के लोगों से मौलाना मोहम्मद साद ने की अपील (फाइल फोटो-PTI) तब्लीगी जमात के लोगों से मौलाना मोहम्मद साद ने की अपील (फाइल फोटो-PTI)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 10:28 AM IST

  • जमात के मुखिया मौलाना साद का नया ऑडियो
  • जमात के लोगों से घर में रहने की अपील
  • मौलाना की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी

तबलीगी जमात के अमीर मोहम्मद साद का नया ऑडियो आया है. इसमें वह जमात के लोगों से हुकूमत (सरकार) का साथ देने की अपील कर रहे हैं. ऑडियो में मोहम्मद साद कह रहे हैं कि हुकूमत का साथ दें औ घर में ही रहें. इस बीच मोहम्मद साद की तलाश में दिल्ली से लेकर शामली तक छापे मारे जा रहे हैं. फिलहाल, मोहम्मद साद का अभी पता नहीं चल पाया है.

Advertisement

नए ऑडियो में जमात के प्रमुख मोहम्मद साद कहते हैं कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि अभी मानव जाति पर सबसे बड़ी आपदा आई है. सभी को घर पर रहना चाहिए और घर में ही रहकर इबादत करनी चाहिए. अल्लाह तआला के गुस्से को शांत करने का यही एकमात्र तरीका है. डॉक्टरों की सलाह और सरकार इस समय आदेश का पालन किया जाना है.

खुद आइसोलेशन में मौलाना साद

जमात के लोगों से अपील करते हुए मोहम्मद साद ने कहा कि अभी आप लोग इकट्ठा नहीं हों. हमें इस बार सरकार के आदेशों का सख्ती से पालन करने और मदद करने की जरूरत है. मैं स्वयं डॉक्टरों की सलाह के अनुसार आइसोलेशन में हूं. हमारे लोग जहां भी रह रहे हैं, उन्हें सरकार के आदेश का पालन करते रहें.

मौलाना की तलाश में छापेमारी

Advertisement

इस बीच देशभर को कोरोना संकट में डालने वाले तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद की तलाश जारी है. अब तक मौलाना का कोई पता नहीं चला है. दिल्ली में उसके दोनों घरों (निजामुद्दीन और जाकिर नगर) के अलावा उत्तर प्रदेश के शामली में छापेमारी की गई.

क्या है मामला

दरअसल, मौलाना साद और उनके साथियों पर आरोप है कि उन्होंने नियमों को नजरअंदाज करते हुए मरकज में 2000 से अधिक की भीड़ को इकट्ठा रखा. इनमें से कई कोरोना से संक्रमित हैं. इसके बाद निजामुद्दीन एसएचओ की शिकायत पर मौलाना साद समेत 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया और उनकी तलाश की जा रही है.

एफआईआर में मौलाना मोहम्मद साद को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है. मौलाना साद के अलावा एफआईआर में डॉक्टर जीशान, मुफ़्ती शहजाद, मोहम्मद अशरफ, मुर्सलीन सैफ़ी, यूनिस और मोहम्मद सलमान के भी नाम हैं. इस मामले में IPC की धारा 269, 270, 271 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पूरे मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »