दिल्ली: श्मशान घाट में शवदाह के लिए है कितनी जगह, बताएगा रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम

दिल्ली के श्मशान घाटों के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम और केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष बनाने की कयावद शुरू हो गई है.

Advertisement
श्मशान घाटों के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम श्मशान घाटों के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम

राम किंकर सिंह

  • नई दिल्ली ,
  • 22 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 8:41 AM IST
  • कोरोना मृतकों के शवदाह के लिए बनाए जा रहे अतिरिक्त प्लेटफॉर्म
  • जानकारी के लिए नहीं पड़ेगी कहीं भी भटकने की आावश्यकता

दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर श्मशान घाटों के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम और केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष बनाने की कयावद शुरू हो गई है. उत्तरी दिल्ली नगर निगम महापौर जय प्रकाश ने बताया कि दिल्ली में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, जिसे देखते हुए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने शमशान घाटों के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग प्रणाली व केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष बनाने का निर्णय किया है.  

Advertisement

शवदाह के लिए उपलब्ध जगह की होगी जानकारी
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के क्षेत्र में सभी छोटे बड़े श्मशान घाटों को इस इंटीग्रेटेड सिस्टम से जोड़ा जाएगा. उन्होंने बताया कि रियल टाइम मॉनिटरिंग प्रणाली के माध्यम से नागरिक किस श्मशान घाट में शवदाह के लिए कितनी जगह उपलब्ध है इसकी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. 

कब्रिस्तान भी जोड़े जाएंगे इस प्रणाली से 
महापौर जय प्रकाश ने बताया कि इसी तरह की एक इंटीग्रेटेड प्रणाली कब्रिस्तानों के लिए भी बनाने के लिए निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. दिल्ली में करोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. जिसे देखते हुए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने रियल टाइम मॉनिटरिंग प्रणाली विकसित करने का निर्णय किया है. 

तैयार किए जा रहे अतरिक्त प्लेटफॉर्म
महापौर  जय प्रकाश ने बताया कि इस प्रणाली के विकसित होने के बाद नागरिकों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा. उन्हें सभी श्मशान घाटों की जानकारी एक स्थान पर उपलब्ध होगी.  दावा ये भी है  कि रोहिणी सेक्टर-16 के श्मशान घाट में कोरोना मृतकों के शवदाह के लिए 30 अतिरिक्त प्लेटफ़ॉर्म और पश्चिम विहार स्थित शमशान घाट में कोरोना मृतकों के शव दाह के लिए 50 अतिरिक्त प्लेटफ़ॉर्म तैयार हो रहे हैं. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »