लॉकडाउन 1.0 में 250 जिले कोरोना प्रभावित, तीसरे चरण के अंत 550

लॉकडाउन 1 के दौरान केसों की दैनिक वृद्धि दर 15 फीसदी थी हालांकि केसों की वृद्धि दर घटकर 5.8 फीसदी हो गई है. देश में अब मौत के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं. पहले लॉकडाउन 1.0 के दौरान मृत्यु दर 2.8 फीसदी है, वहीं लॉकडाउन 3.0 में मृत्यु दर में बढ़ोतरी हुई है. मृत्यु दर 3.15 फीसदी हो गई है.

Advertisement
देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के केस (तस्वीर-PTI) देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के केस (तस्वीर-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2020,
  • अपडेटेड 1:05 AM IST
  • देश में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले
  • मृत्युदर और प्रभावित जिलों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

देश में कोरोना वायरस संकट बढ़ता जा रहा है. गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है. 25 मार्च से जब लॉकडाउन 1.0 की शुरुआत हुई थी तब तक कोविड-19 के 606 केस थे. लॉकडाउन 3.0, 17 मई को खत्म हुआ है.

भारत में अब कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 90,927 बढ़कर हो गए हैं. ये आंकड़े अब बेहद ज्यादा हैं, सरकार के सामने चुनौतियां भीं.

Advertisement

आज तक ने जब लॉकडाउन 1.0 के साथ 3.0 की तुलना करें तो हालात बेहद बदल गए हैं. लॉकडाउन 1.0 के दौरान देश में रिकवरी रेट 7 फीसदी रही, वहीं अब कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर पहुंचकर 37.5 फीसदी हो गई है.

मृत्यु दर बढ़कर हुई 3.15 फीसदी

लॉकडाउन 1 के दौरान केसों की दैनिक वृद्धि दर 15 फीसदी थी हालांकि केसों की वृद्धि दर घटकर 5.8 फीसदी हो गई है. देश में अब मौत के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं. पहले लॉकडाउन 1.0 के दौरान मृत्यु दर 2.8 फीसदी है, वहीं लॉकडाउन 3.0 में मृत्यु दर में बढ़ोतरी हुई है. मृत्यु दर 3.15 फीसदी हो गई है.

देश के 550 जिले कोरोना प्रभावित


लॉकडाउन 1.0 के दौरान देश के 250 जिले कोरोना वायरस प्रभावित थे, वहीं लॉकडाउन 3.0 खत्म होने तक देश के 550 जिले कोरोना वायरस प्रभावित हैं. लॉकडाउन के अगले चरण की शुरुआत 18 मई से होगी.

Advertisement

31 मई तक देश में बढ़ा लॉकडाउन


कोरोना वायरस संकट के बीच केंद्र सरकार ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है. लॉकडाउन 4.0 को 2 सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है. हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट एरिया में कड़ाई से लॉकडाउन का पालन किया जाएगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »