कोरोना: 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1 लाख 16 हजार टेस्ट, कुल आंकड़ा 32 लाख पार

देश में कोरोना वायरस के टेस्ट की रफ्तार अब काफी तेज हो गई है. अब रोजाना भारत में एक लाख से अधिक टेस्ट हो रहे हैं, ICMR की कोशिश जल्द ही दो लाख टेस्ट करने की है.

Advertisement
कोरोना ने बदला जीने का अंदाज कोरोना ने बदला जीने का अंदाज

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 27 मई 2020,
  • अपडेटेड 3:06 PM IST
  • देश में बढ़ी कोरोना टेस्टिंग की रफ्तार
  • 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1.16 लाख टेस्ट
  • कुल टेस्ट की संख्या 32 लाख पार

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, तो इसी के साथ ही अब देश में कोरोना के टेस्टिंग की रफ्तार भी बढ़ रही है. मंगलवार को देश में एक लाख 16 हजार से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए, जो अबतक का सबसे अधिक आंकड़ा है.
ICMR द्वारा बुधवार को डाटा जारी किया गया, उसके मुताबिक अबतक देश में 32 लाख 42 हजार से अधिक कोरोना वायरस के टेस्ट हो चुके हैं. जबकि पिछले 24 घंटे में देश में 1,16,041 टेस्ट हुए हैं. 

Advertisement


सरकार की ओर से देश में 31 मई से पहले तक रोजाना एक लाख टेस्ट का लक्ष्य रखा गया था, जिसे पार किया जा चुका है. पिछले दस दिनों से देश में लगभग हर रोज एक लाख से अधिक टेस्ट ही हो रहे हैं. बस बीच में शनिवार-रविवार को कुछ गिरावट देखी गई थी.

देश में अचानक आई कोरोना वायरस के मामलों में रफ्तार के लिए अधिक टेस्टिंग को भी एक वजह माना जा रहा है. क्योंकि जबतक कम टेस्ट हो रहे थे, तो केस की संख्या कम थी. अब जब रोज एक लाख से अधिक टेस्ट हो रहे हैं, तो 6 हजार केस सामने आ रहे हैं. देश में कुल टेस्ट के करीब पांच फीसदी मामले ही पॉजिटिव आ रहे हैं. 

Advertisement


आपको बता दें कि मौजूदा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के कुल मामले एक लाख 51 हजार का आंकड़ा पार कर चुके हैं. जबकि देश में कुल मौतों की संख्या चार हजार से अधिक है. 


पिछले दो हफ्तों में मरीजों का आंकड़ा दोगुने से अधिक हो गया है. 13 मई 2020 को देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 74 हजार 281 थी, जो अब बढ़कर डेढ़ लाख से अधिक हो गई है. वहीं, 13 मई तक 2415 लोगों की मौत हुई थी, जो अब 4337 हो गई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »