दिल्ली में कम हो रहा कोरोना संक्रमण, रिकवरी रेट 90 फीसदी के पार

दिल्ली में लगातार कोरोना मरीजों का इलाज भी हो रहा है. दिल्ली में कोरोना वायरस के 1310 और लोग ठीक हुए हैं. दिल्ली में अब तक कुल 1,37,561 लोग ठीक हो चुके हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई) सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 17 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 12:56 AM IST
  • देश में कोरोना के कारण कोहराम
  • दिल्ली में कोरोना रिकवरी रेट बढ़ा

देश और दुनिया में कोरोना वायरस का कोहराम देखा जा रहा है. हालांकि राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों में अब कमी देखी जा रही है. वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना रिकवरी रेट अब 90 फीसदी के पार हो गया है.

दिल्ली में 652 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 1,52,580 मामले सामने आ चुके हैं. दिल्ली में कोरोना वायरस की संक्रमण दर 6.08 फीसदी है. वहीं दिल्ली में कोरोना रिकवरी रेट 90.15 फीसदी हो चुकी है.

Advertisement

हालांकि कोरोना वायरस के कारण अभी भी लोगों की जान जा रही है. वहीं दिल्ली में 8 और कोरोना वायरस के मरीजों की जान जा चुकी है. दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के कारण कुल मौत का आंकड़ा 4196 हो चुका है. दिल्ली में कोरोना डेथ रेट 2.75 फीसदी है. दिल्ली में होम आइसोलेशन में 5762 मरीज हैं.

वहीं दिल्ली में लगातार कोरोना मरीजों का इलाज भी हो रहा है. दिल्ली में कोरोना वायरस के 1310 और लोग ठीक हुए हैं. दिल्ली में अब तक कुल 1,37,561 लोग ठीक हो चुके हैं. फिलहाल दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 10,823 हैं. दिल्ली में एक्टिव कोरोना मरीजों की दर 7.09 फीसदी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement