राजस्थान में Omicron संक्रमित की मौत, वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई थी, दो बार आई थी निगेटिव रिपोर्ट

कोरोना के नए वैरिएंट ने झीलों की नगरी उदयपुर के एक व्यक्ति की जान ले ली. यहां एक 75 साल के बुजुर्ग की ओमिक्रॉन से मौत हो गई है. लेकिन हैरानी की बात ये है कि बुजुर्ग की दो बार कोरोना की जांच निगेटिव आ चुकी थी.

Advertisement

शरत कुमार

  • उदयपुर,
  • 31 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:39 PM IST
  • राजस्थान में खतरनाक हो रहा ओमिक्रॉन
  • दो बार निगेटिव रिपोर्ट आई थी मरीज की

धोरों की धरती राजस्थान में अब ओमिक्रॉन संक्रमण भयानक रूप लेता जा रहा है. कोरोना के नए वैरिएंट ने झीलों की नगरी उदयपुर के एक व्यक्ति की जान ले ली. यहां एक 75 साल के बुजुर्ग की ओमिक्रॉन से मौत हो गई है. लेकिन हैरानी की बात ये है कि बुजुर्ग की दो बार कोरोना की जांच निगेटिव आ चुकी थी.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग का उदयपुर के महाराणा भूपाल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. 15 दिसंबर को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था. इस दौरान उनकी कोविड जांच कराई गई, जिसमें वह संक्रमित पाए गए थे. वह तभी से यहां भर्ती थे. उनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे भेजे गए. जिसकी रिपोर्ट आने पर उनमें ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई थी.

बता दें कि बुजुर्ग में बुखार, खांसी और राइनाइटिस के लक्षण होने पर उनकी 15 दिसंबर को कोरोना की जांच कराई गई थी, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए. इसके बाद 21 दिसंबर को कराई गई कोरोना की दोबारा जांच में वह निगेटिव पाए गए. लेकिन हैरत की बात ये है कि 25 दिसंबर को जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट आने पर मरीज में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का संक्रमण मिला.

Advertisement

इसके बाद डॉक्टरों ने 25 दिसंबर को उनकी फिर से कोरोना की जांच की. जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई. हालांकि तमाम जटिलताओं के बाद 31 दिसंबर को मरीज की मौत हो गई. बता दें कि मरीज ने विदेश की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी. जबकि मरीज ने कोविड की दोनों टीके लगवाए थे. ऐसे में बुजुर्ग की मौत ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »