Corona Omicron Cases: ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच टेंशन बढ़ी, 24 घंटे में देश में कोरोना से 434 की मौत

Coronavirus Cases Today: स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 7,495 नए केसेस मिले हैं, जबकि 6,960 लोग बीमारी से रिकवर हो गए. 434 लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 4,78,759 हो गई.

Advertisement
Coronavirus Omicron Cases Coronavirus Omicron Cases

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST
  • ओमिक्रॉन के मामलों में बढ़ोतरी
  • कोरोना से पिछले 24 घंटों में 434 की मौत

Omicron Cases India Update: देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ रहे खतरे के बीच पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के मृतकों की संख्या में भी बड़ा इजाफा हुआ है. पिछले एक दिन में देश में कोरोना वायरस की वजह से 434 लोगों की जान चली गई, जिसकी वजह से सरकारों की चिंताएं बढ़ गई हैं. उधर, देश में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में सात हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं.

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 7,495 नए केसेस मिले हैं, जबकि 6,960 लोग बीमारी से रिकवर हो गए. 434 लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 4,78,759 हो गई. अब देश में कोरोना वायरस के 78,291 मरीज हैं, जिनका अस्पताल या फिर होम क्वारंटाइन में इलाज चल रहा है. देश में ओमिक्रॉन का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है. ज्यादातर राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले मिल चुके हैं और कुल आंकड़ा 236 हो गया है.

60 फीसदी से अधिक का हुआ वैक्सीनेशन

वहीं, कोरोना वायरस के मामले के बीच देश में वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से जारी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को कहा कि 60 प्रतिशत से अधिक लोगों को कोविड-19 का पूरी तरह से टीका लगाया गया है. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "बधाई भारत. हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सार्वजनिक भागीदारी और समर्पित प्रयासों से 60 प्रतिशत से अधिक योग्य आबादी को अब पूरी तरह से टीका लगाया गया है.'' इसके अलावा, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, भारत के लगभग 89 प्रतिशत अडल्ट्स को पहली खुराक दी गई है. पिछले 24 घंटों में 70,17,671 वैक्सीन डोज के साथ सुबह 7 बजे तक कुल वैक्सीनेशन 139.70 करोड़ से अधिक हो गया.

Advertisement

पीएम मोदी करेंगे कोविड-19 पर बैठक

बढ़ती चिंताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम देश में कोविड-19 की स्थिति पर समीक्षा बैठक करेंगे. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पीएम मोदी देश भर में महामारी की स्थिति का जायजा लेंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने अब तक 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोनोवायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 236 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से 104 लोग ठीक हो गए हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »