आर्थिक पैकेज से किसे होगा फायदा? इकोनॉमिक एडवाइजर ने बताया मोदी सरकार का प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक पैकेज ऐलान पर वित्त मंत्रालय के प्रिंसिपल इकोनॉमिक एडवाइजर संजीव सान्याल ने कहा कि समाज के हर वर्ग आर्थिक पैकेज का लाभ मिलेगा.

Advertisement
वित्त मंत्रालय के प्रिंसिपल इकोनॉमिक एडवाइजर संजीव सान्याल वित्त मंत्रालय के प्रिंसिपल इकोनॉमिक एडवाइजर संजीव सान्याल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2020,
  • अपडेटेड 8:46 AM IST

  • संजीव सान्याल हैं वित्त मंत्रालय के प्रिंसिपल इकोनॉमिक एडवाइजर
  • बोले- पैकेज में समाज के हर स्तर के लिए कुछ न कुछ होगा

कोरोना संकट के मद्दनेजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है. पीएम मोदी ने कहा कि 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को आत्मनिर्भर बनाने में नई गति देगा. वित्त मंत्रालय के प्रिंसिपल इकोनॉमिक एडवाइजर संजीव सान्याल ने कहा कि समाज के हर वर्ग आर्थिक पैकेज का लाभ मिलेगा.

Advertisement

आजतक से खास बातचीत में संजीव सान्याल ने कहा कि बड़े पैकेज की मांग की जा रही थी. यह आर्थिक पैकेज जीडीपी का 10 फीसदी है. यह छोटा पैकेज नहीं है, 20 लाख करोड़ रुपये है. उद्योग सेक्टर की जो मांग थी, वह उससे कई अधिक है. हमारी कोशिश रही है कि समाज के हर वर्ग को कुछ न कुछ मिले. हर स्तर के लिए कुछ न कुछ होगा.

दो-तीन स्टेज में मिलेगी जानकारी

वित्त मंत्रालय के प्रिंसिपल इकोनॉमिक एडवाइजर संजीव सान्याल ने कहा कि आर्थिक पैकेज की डिटेल एक बार में सामने नहीं आएगी. इसके लिए कई स्टेज लगेंगे. बहुत विस्तार में बताने पर समय लगेगा. अगले दो-तीन दिनों में आर्थिक पैकेज से जुड़ी सभी जानकारी लोगों के सामने रखी जाएंगी.

जीडीपी का 10% है आर्थिक पैकेज

पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है, वह रकम इतनी बड़ी है कि कई देशों के सालाना बजट इसमें समा जाएं. पैकेज भारत की जीडीपी का करीब-करीब दस प्रतिशत है, सबसे अहम ये है कि ये आर्थिक पैकेज उन लोगों के लिए है जो कोरोना के चक्र में बुरी तरह फंस गए हैं.

Advertisement

इन लोगों को मिल सकता है फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ किया कि इस आर्थिक पैकेज से कुटीर उद्योग, लघु-मंझोले उद्योग, श्रमिकों और किसान, मध्यम वर्ग को फायदा मिलेगा. इसके साथ ही आर्थिक पैकेज भारतीय उद्योग जगत को भी नई ताकत देगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »