Corona In Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना की डरावनी रफ्तार, पिछले 24 घंटे में मिले 48 हजार से ज्यादा नए मामले

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 48 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. देर शाम आई रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में कोरोना के 48,270 नए मामले सामने आए हैं. नए मरीजों के सामने आने के बाद राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2,64,388 हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 42,391 मरीज ठीक होकर घर लौटे.

Advertisement
फाइल फोटो. फाइल फोटो.

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 21 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:39 PM IST
  • दक्षिण के राज्यों में लगातार कोरोना विस्फोट हो रहा है
  • कर्नाटक में कोरोना के 48 हजार से ज्यादा नए केस
  • केरल में एक दिन में आए 41,668 नए मामले

देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना का ट्रेंड अलग-अलग दिख रहा है. शुक्रवार को दिल्ली और मुंबई में कोरोना के नए मामलों में कमी देखने को मिली है तो वहीं दक्षिण के कुछ राज्यों में कोरोना के केस लगातार बढ़ते दिख रहे हैं. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 48 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. देर शाम आई रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में कोरोना के 48,270 नए मामले सामने आए हैं. नए मरीजों के सामने आने के बाद राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2,64,388 हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 42,391 मरीज ठीक होकर घर लौटे. वहीं राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 144 मरीज सामने आए हैं.

Advertisement

वहीं मुंबई ने शुक्रवार को कोरोना के 5,008 नए केस मिले जो गुरुवार से 700 कम है. जिले में 12 कोरोना के मरीजों की मौत भी हुई है. बीएमसी ने देर शाम जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा है कि शहर में कोरोना के मामले बढ़कर 10,28,715 हो गया है, जबकि मरने वालों की संख्या 16,512 हो गई है, यह लगातार तीसरा दिन था जब देश की आर्थिक राजधानी में कोरोना के नए मामलों में गिरावट आई. फिलहाल, मुंबई में कोरोना के 14,178 एक्टिव केस हैं. 

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. शुक्रवार शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना के 10,756 नए केस मिले हैं. इस दौरान कोरोना के 38 मरीजों की मौत भी हुई है. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना पॉजिटिविटी रेट में गिरावट हुई है. शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 18.04 प्रतिशत दर्ज की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के अस्पतालों में कुल 2656 कोरोना के मरीज भर्ती हैं. 

Advertisement

कर्नाटक में कोरोना के 48 हजार से ज्यादा नए केस, 22 की मौत भी हुई

कर्नाटक में कोरोना के 48 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. शुक्रवार शाम को आई रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48,049 नए केस मिले हैं. बंगलुरु में कोरोना के 29,068 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं. राज्य में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 19.23 प्रतिशत है. वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,115 मरीज ठीक होकर घर भी लौट चुके हैं. राज्य में फिलहाल कोरोना के 3,23,143 एक्टिव केस हैं. वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 22 मरीजों की मौत भी हुई है. 

केरल में कोरोना ब्लास्ट, एक दिन में आए 41,668 नए मामले

केरल में शुक्रवार को कोरोना के 41,668 नए मामले सामने आए हैं. तिरुवनंतपुरम में सबसे अधिक 7896 मामले सामने आए हैं. इसके बाद एर्नाकुलम में 7339, कोझीकोड में 4143, त्रिशूर में 3667, कोट्टायम में 3182, कोल्लम में 2660, पलक्कड़ में 2345, वायनाड में 850 और कासरगोड में 563 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में 33 नई मौतों की पुष्टि हुई है. 

केरल में ओमिक्रॉन के 54 नए केस मिले

केरल में शुक्रवार को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 54 नए मामलों की पुष्टि हुई है. तिरुवनंतपुरम 8 नए मामलों के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर है, जबकि एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम और कन्नूर में 6-6, कोल्लम और कोट्टायम में 5-5, अलाप्पुझा में 4, कोझीकोड में 3, पलक्कड़ में 2 और वायनाड और कासरगोड में 1-1 नए केस मिले हैं. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »