दिल्ली में कोरोना और प्रदूषण का डबल अटैक, 7 दिन में 400 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा

दिल्ली में कोराना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. मरने वालों का बढ़ता आंकड़ा भी चिंतित करने वाला है. इस बीच बढ़ते प्रदूषण ने राह और मुश्किल कर दी है. कोरोना और प्रदूषण के इस डबल अटैक ने दिल्ली वालों की मुश्किल और बढ़ा दी है.

Advertisement
नवंबर में खतरनाक हुआ कोरोना (फाइल फोटो) नवंबर में खतरनाक हुआ कोरोना (फाइल फोटो)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 09 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:34 AM IST
  • कोरोना-प्रदूषण के डबल अटैक से जूझ रही है दिल्ली
  • एक हफ्ते में 400 से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत
  • कोरोना से दिल्ली में अब तक 6989 लोगों की मौत

देश की राजधानी प्रदूषण और कोरोना के डबल अटैक से जूझ रही है. दिल्ली में हवा के दिन ब दिन जहरीले होने के साथ ही कोरोना के मामले भी रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. रोजाना दर्ज होने वाले कोरोना मामलों के साथ-साथ मौत के बढ़ते मामलों ने भी चिंता बढ़ा दी है. 

दिल्ली सरकार द्वारा जारी कोरोना के आंकड़ों पर नजर डालें तो सिर्फ नवंबर के महीने में 46 हजार 159 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि दिल्ली में महज एक हफ्ते में 400 से ज्यादा लोग कोरोना की वजह से जान गंवा चुके हैं. रविवार को दिल्ली में 7745 नए केस सामने आए थे, जो एक दिन का रिकॉर्ड है.  

Advertisement

अगस्त से नवंबर के बीच का आंकड़ा

- दिल्ली में 1 नवंबर से 7 नवंबर तक 427 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. 
- एक से 31 अक्टूबर तक दिल्ली में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1124 था.
- एक से 30 सितंबर तक दिल्ली में 917 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई थी.
- दिल्ली में 1 अगस्त से 31 अगस्त तक कोरोना से 458 मौतें हुई थीं.

आंकड़ों पर नजर डालें तो मौत के मामले जून में सबसे अधिक दर्ज हुए थे. जून में दिल्ली कोरोना की गंभीर चपेट में थी, तब एक समय संक्रमण दर 30 फीसदी पर पहुंच गई थी. वहीं, मौत की दर 7 फीसदी को पार कर गई थी. कोरोना से पूरी दिल्ली में अब तक (नवंबर) 6989 लोगों की मौत हुई है और इसमें से 2247 मौत केवल जून के महीने में हुई थी.

Advertisement

मौत के बढ़ते मामलों पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली में एक दिन का आंकड़ा देखना सही नहीं होगा, हालांकि एक मौत भी दुखद है. दिल्ली में डेथ रेट 1.59 फीसदी है, जो देश के डेथ रेट से थोड़ा ही ज्यादा है. 

देखें: आजतक LIVE TV

बता दें कि रविवार को दिल्ली में 7745 नए केस सामने आए थे, जो एक दिन का रिकॉर्ड है. इससे पहले एक दिन में इतने ज्यादा केस कभी नहीं आए थे. इसके अलावा एक्टिव मामलों की संख्या भी करीब 42 हजार तक पहुंच गई है. वहीं दिल्ली में संक्रमण दर यानी पॉजिटिविटी रेट 15.26 प्रतिशत हो गया है.

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »