सिविल सर्विस डे: PM मोदी ने दी बधाई, कहा- कोरोना से जंग में निभा रहे अहम भूमिका

सिविल सर्विस डे के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के अफसरों को बधाई दी है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में उनके योगदान की तारीफ की.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो: PTI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 10:05 AM IST

  • सिविल सर्विस डे पर पीएम मोदी का संदेश
  • कोरोना से लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे अफसर

कोरोना संकट से जूझ रहे देश में अपने काम के जरिए इस महामारी को मात देने में लगे सभी सिविल सर्विस के अफसरों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शुभकामनाएं दीं. आज देश सिविल सर्विस डे मना रहा है, इस मौके पर पीएम मोदी ने ट्विटर के जरिए अपना संदेश साझा किया.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आज सिविल सर्विस डे के मौके पर मैं सभी कर्मचारियों और उनके परिवार को शुभकामनाएं देना चाहता हूं. कोरोना वायरस के खिलाफ देश में जारी लड़ाई में उनके योगदान की सराहना भी करता हूं. समय की मांग के अनुसार वे लगातार काम कर रहे हैं और हर संभव तरीके से मदद करने की कोशिश कर रहे हैं’.

सिविल सर्विस डे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को भी नमन, जिन्होंने देश में ऐसा एक सिस्टम खड़ा किया, जिससे कार्यशैली के दम पर देश विकास की ओर अग्रसर हो सका. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी के साथ 2018 में सिविल सर्विस डे पर दिए गए अपने भाषण का अंश भी साझा किया.

गौरतलब है कि भारत में सिविल सर्विस में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और अखिल भारतीय सेवाएं (जिसमें केंद्रीय सेवा की व्यापक सूची भी है) शामिल हैं. 21 अप्रैल को ही देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अखिल भारतीय सेवाओं की शुरुआत की थी, जिसके बाद से इस दिन को सिविल सर्विस के लिए समर्पित कर दिया गया.

Advertisement

इस दिन भारतीय लोक सेवा में योगदान देने वाले अफसरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है. लेकिन कोरोना महामारी के संकट की वजह से इस साल देश में इस प्रकार का कोई कार्यक्रम नहीं हो रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement